{"_id":"612fe14c8ebc3e7a224b6a9c","slug":"sirsa-will-get-30-new-bs-6-buses-will-spread-less-pollution-sirsa-news-hsr610526196","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरसा को मिलेंगी 30 नई बीएस-6 बसें, कम फैलाएंगी प्रदूषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरसा को मिलेंगी 30 नई बीएस-6 बसें, कम फैलाएंगी प्रदूषण
विज्ञापन
बस काउंटर पर खड़ी रोडवेज बसें। संवाद
- फोटो : Sirsa
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसा। सरकार और रोडवेज विभाग ने बीएस-6 तकनीक वाली 30 नई बसों को सिरसा भेजने का फैसला किया हैं। बसें सिरसा को अलॉट की जा चुकी हैं, जल्द ही बसे सिरसा पहुंचेगी। इसका सीधा लाभ आम जनता को होगा क्योंकि नये रूटों पर सुविधा मिल सकेगी। यह प्रदूषण बहुत कम फैलाएंगी।
हरियाणा राज्य परिवहन विभाग की ओर से सिरसा डिपो को अब प्रदूषण रहित 30 नई रोडवेज बसें अलॉट की गई है। इनका ऑर्डर दिया जा चुका है। बसें तैयार होते ही सिरसा डिपो में पहुंचेंगी। यूरो सिक्स बसें प्रदूषण रहित तकनीक पर आधारित होंगी, नई तकनीक से लैस होंगी। इन बसों की माइलेज भी दूसरी बसों से अधिक होगी। इन बसों के पहुंचने के बाद यात्रियों के साथ-साथ रोडवेज को भी इसका लाभ मिलेगा।
रोडवेज बेड़े में बढ़ेगी बसों की संख्या
इससे पहले रोडवेज के पास कुल 167 बसें है। इनमें से 132 बसें सिरसा डिपो में है और 35 बसें डबवाली सब डिपो से रूटों पर संचालित की जा रही है। 167 में से 32 बसें किलोमीटर स्कीम के तहत विभिन्न रूटों पर चलाई जा रही हैं। सिरसा से 122 रूटों पर बसों का संचालन किया जाता है। जिले में 95 सहकारी समिति की बसों का संचालन होता है। रोडवेज के पास अब 153 चालक और 184 परिचालक हैं। सिरसा डिपो में नई रोडवेज बसें के पहुंचने के बाद इन बसों को लंबे और लोकल रूटों पर रवाना किया जाएगा। जिससे ग्रामीण और लंबे रूट के यात्रियों को काफी लाभ होगा। विभाग की ओर नई बसों को चलाने के लिए नए रूटों को भी शुरू किया जा सकता है। जिससे यात्रियों को रोडवेज की सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन
प्रदूषण रहित होंगी यूरो सिक्स बसें
रोडवेज के पास इससे पहले यूरो फोर बसें है। जिनका संचालक लोकल रूटों पर किया जा रहा है। लेकिन विभाग ने अब यूरो सिक्स बसों को तैयार करवाने के कंपनी को आर्डर दिया है। इन बसों में सीटों के साथ ब्रेक, हैंडल और अन्य कई तरह की नई तकनीक होंगी। यह बसें पूरी तरह से प्रदूषण रहित होंगी।
मुख्यालय ने सिरसा डिपो के लिए 30 नई बसों को अलॉट किया है। बसें पूरी तरह से प्रदूषण रहित होंगी। इससे यात्रियों को काफी लाभ मिलेगा। तैयार होने के बाद यह बसें सिरसा डिपो में पहुंचेंगी।
केआर कौशल, रोडवेज महाप्रबंधक, डिपो सिरसा