फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Sirsa: Two people descended in 30 feet deep well, one died due to gas

Sirsa: 30 फीट गहरे कुएं में पंखे को सील लगाने के लिए उतरे दो व्यक्ति, गैस के कारण एक की मौत, एक गंभीर

Tue, 25 Apr 2023 06:31 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 25 Apr 2023 06:31 PM IST
सार

कुएं में गैस के कारण वह उतरते ही बेहोश हो गया। काफी समय तक रमेश वापस नहीं आया तो बाहर खड़ा उसका बड़ा भाई 52 वर्षीय राम कुमार कुएं में उतर गया। इस दौरान वह भी गैस की चपेट में आ गया।

विज्ञापन
Sirsa: Two people descended in 30 feet deep well, one died due to gas
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के सिरसा जिले के नाथूसरी चोपटा क्षेत्र में स्थित चाहरवाला में कुएं में रखे पंखे को सील लगाने के लिए उतरे दो व्यक्ति गैस के कारण बेहोश हो गए। जिसमें एक की मौत हो गई जबकि दूसरा अभी बेहोश बताया जा रहा है।

विज्ञापन


जानकारी अनुसार मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे 46 वर्षीय रमेश पुत्र रणजीत सिंह निवासी गांव चाहरवाला अपने खेत में लगे ट्यूबवेल के करीब 30 फीट कुएं में पंखे को सील लगाने के लिए उतरा था। कुएं में गैस के कारण वह उतरते ही बेहोश हो गया। काफी समय तक रमेश वापस नहीं आया तो बाहर खड़ा उसका बड़ा भाई 52 वर्षीय राम कुमार कुएं में उतर गया।
विज्ञापन


इस दौरान वह भी गैस की चपेट में आ गया। दोनों की हालत गंभीर हो गई। ऐसे में बाहर खड़े अन्य उनके साथियों ने जब आवाज लगाई तो दोनों ने जवाब नहीं दिया। जिसके चलते उन्हें स्थिति का अंदाजा लग गया और उन्होंने तुरंत दोनों को बाहर निकाल लिया और सिरसा के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया । यहां पर डॉक्टरों ने रमेश कुमार को मृत घोषित कर दिया जबकि उसके भाई राम कुमार की अभी हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed