फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Sirsa: Scuffle broke out between farmer leader and BJP divisional president

सिरसा: किसान नेता व भाजपा मंडलाध्यक्ष के बीच हुई हाथापाई, किसान जत्थेबंदियों ने जताया विरोध

Wed, 04 Oct 2023 07:10 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा, ऐलनाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा, ऐलनाबाद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 04 Oct 2023 07:10 PM IST
सार

घटना के बाद सभी किसान जत्थेबंदियां एकत्रित होकर भाजपा नेता के खिलाफ थाना ऐलनाबाद पहुंचे और कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन
Sirsa: Scuffle broke out between farmer leader and BJP divisional president
किसान नेता व भाजपा मंडलाध्यक्ष के बीच हुई हाथापाई - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के सिरसा के ऐलनाबाद शहर की अनाज मंडी में विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों और भाजपा के मंडलाध्यक्ष जसवीर सिंह चहल के बीच हाथपाई हो गई। जिसमें आढ़तियों तथा अन्य गण्यमान्य लोगों ने बीच बचाव करते हुए मामले को शांत करते हुए भाजपा नेता को बाहर निकाला। जिसे किसान जत्थेबंदियों ने कड़े शब्दों में निंदा की और इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया।  

विज्ञापन


घटना तब हुई जब अनाज मंडी में किसान नरमें की तुलाई के बाद फैक्टरी में लेजाकर प्रति क्विंटल 700 रुपये काटने के विरोध में एकत्रित होकर एक पंचायत कर रहे थे। इस पंचायत में किसान, आढ़ती, फैक्टरी के मालिक, मजदूर सभी इक्कठा हुए थे।
विज्ञापन


जिसमें किसान नेता प्रकाश ममेरां संबोधित कर रहे थे और किसानों के नरमें की फसल की तुलाई के बाद उसे फैक्टरी में ले जाकर प्रति क्विंटल 700 रुपये काटने का विरोध कर रहे थे। पंचायत में पहुंचे भाजपा मंडलाध्यक्ष द्वारा किसान खुद ही नकली खाद बनाकर बेचते है कि टिप्पणी पर किसान भड़क गए, जिसमें काफी देर तक किसान नेता प्रकाश ममेरां व भाजपा मंडलाध्यक्ष जसवीर सिंह चहल में तू-तू मैं-मैं हुई और बात हाथापाई तक उतर आई। जिसके बाद स्थानीय गण्यमान्य लोगों व किसानों ने बीच बचाव कर भाजपा नेता को वहां से दूर निकाला।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed