{"_id":"592f087c4f1c1bfb6ebdb1c2","slug":"sirsa-rattakheda-village-wifi-and-library","type":"story","status":"publish","title_hn":"रत्ताखेड़ा के लोगों को मिली वाईफाई सुविधा और लाइब्रेरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रत्ताखेड़ा के लोगों को मिली वाईफाई सुविधा और लाइब्रेरी
अमर उजाला ब्यूरो/सिरसा
Updated Thu, 01 Jun 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
WiFi
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव रत्ताखेड़ा की पंचायत ने गांव के ग्राम सचिवालय में लाइब्रेरी और वाई-फाई सिस्टम का शुभारंभ किया। ग्राम सरपंच अनिल कालवा ने बताया कि उनके गांव में लाइब्रेरी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाए गए डिजिटल इंडिया अभियान के तहत वाई-फाई सिस्टम स्थापित होने से ग्रामीण जहां विभिन्न प्रकार के साहित्य का पाठन कर सकेंगे तो वहीं वाई-फाई सिस्टम से पूरा गांव डिजिटल मुहिम से जुड़ गया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि लाइब्रेरी के संग्राहलय में एक हजार विभिन्न पुस्तकें रखी गई हैं। जिससे गांव के लोग जिसमें खासकर युवा पीढ़ी का साहित्य पाठन में काफी रुझान देखने को मिल रहा है। उधर बुधवार को गांव को वाई-फाई सिस्टम से जोड़ दिया गया है। इस मौके पर ग्राम सरपंच और अन्य लोगों ने प्रथम रूप में अपने मोबाइल में इंटरनेट सेवा चलाकर सिस्टम देखा।
विज्ञापन
वाई-फाई से जुड़ने और लाइब्रेरी के स्थापित होने के बाद ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत के प्रयासों की सरहना करते हुए कहा कि लाइब्रेरी के खुलने से लोग वीर योद्धाओं की गाथाओं एवं संत महा पुरुषों के प्रवचन पढ़कर ज्ञान वर्धन भी कर सकेंगे। तो वहीं इंटरनेट के माध्यम से हर व्यक्ति घर बैठे अपने मोबाइल फोन पर दुनिया भर की जानकारी हासिल कर सकता है। ग्राम सरपंच अनिल कालवा ने बताया कि उनका प्रयास है कि गांव में अधिक से अधिक विकास कार्य करवाते हुए सरकार की विभिन्न योजनाओं से अवगत करवाया जाए।
विज्ञापन