{"_id":"66a3545fb15c85d5cb04243b","slug":"sirsa-police-action-one-accused-arrested-in-the-case-of-robbery-at-jindal-hospital-cctv-footage-helped-2024-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरसा पुलिस की कार्रवाई: जिंदल अस्पताल में हुई लुट के मामले में एक आरोपी को किया काबू, CCTV फुटेज से मिली मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरसा पुलिस की कार्रवाई: जिंदल अस्पताल में हुई लुट के मामले में एक आरोपी को किया काबू, CCTV फुटेज से मिली मदद
Fri, 26 Jul 2024 01:17 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 26 Jul 2024 01:17 PM IST
सार
रेणू जिंदल ने शिकायत में बताया कि वह ऊपर आराम कर रही थी। इसी दौरान चार लड़के उनके अस्पताल के ऊपरी मंजिल पर उनके स्टाफ अजय के साथ वर्क लेने के बहाने आए। उन्होंने उसे पिस्तौल दिखाकर एक साइड में करके उसके चार सोने के कड़े, एक चेन व एक अंगूठी और बेड के अंदर बैग में रखे करीब 15 लाख रुपये लूट लिए।
विज्ञापन
आरोपी
- फोटो : संवाद
विस्तार
सिरसा में पुलिस अधीक्षक डबवाली दीप्ति गर्ग और उप पुलिस अधीक्षक डबवाली जयभगवान के नेतृत्व में अपराधों की रोकथाम व अपराधिक मामलों में वाछिंत आरोपियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में पुलिस को सफलता हासिल हुई है। इसके तहत चौकी गोल बाजार पुलिस ने साइबर सैल व सीसीटीवी फुटेज की सहायता से डबवाली में जिंदल अस्पताल में हुई लुट के मामले में आरोपी अमरीक सिंह को पकड़ा है।
विज्ञापन
ये था मामला
रेणू जिंदल ने शिकायत में बताया कि वह ऊपर आराम कर रही थी। इसी दौरान चार लड़के उनके अस्पताल के ऊपरी मंजिल पर उनके स्टाफ अजय के साथ वर्क लेने के बहाने आए। उन्होंने उसे पिस्तौल दिखाकर एक साइड में करके उसके चार सोने के कड़े, एक चेन व एक अंगूठी और बेड के अंदर बैग में रखे करीब 15 लाख रुपये लूट लिए। जिसके बाद उनको व स्टाफ अजय को बाहर से कुंडी लगाकर भाग गए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज व साइबर सैल की सहायता से आरोपीयों के खिलाफ सबूत जुटाकर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन