{"_id":"67505e3d09e09c0868082472","slug":"sirsa-plumber-wins-lottery-worth-rs-1-5-crore-punjab-state-dear-200-monthly-lottery-2024-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा का प्लंबर बना करोड़पति: लगी 1.5 करोड़ की लॉटरी, खुशी ऐसी कि रातभर नहीं सोया, बोला- पहले घर बनाऊंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा का प्लंबर बना करोड़पति: लगी 1.5 करोड़ की लॉटरी, खुशी ऐसी कि रातभर नहीं सोया, बोला- पहले घर बनाऊंगा
Wed, 04 Dec 2024 07:20 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Wed, 04 Dec 2024 07:20 PM IST
सार
हरियाणा के प्लंबर की रातोंरात किस्मत चमकी है। हरियाणा के सिरसा का मंगल सिंह पेशे से प्लंबर है। मंगल सिंह अब करोड़पति बन गया है। मंगल की 1.5 करोड़ की लॉटरी लगी है। खुशी के मारे वह रातभर सो नहीं सका।
विज्ञापन
मंगल सिंह की लगी 1.5 की लॉटरी।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कहते हैं ऊपर वाला जब भी देता है तो छप्पर फाड़ कर देता है। हरियाणा के सिरसा में कुछ ऐसा ही वाकया सामने आया है। सिरसा में पेशे से प्लंबर मंगल सिंह की डेढ़ करोड़ रुपये की लॉटरी निकली है। मंगल सिंह व उसका परिवार इस खुशखबरी को सुनकर खुश है। बुधवार का मंगल सिंह व उसके परिवार ने मिठाई बांटकर व ढोल की थाप पर नाच कर अपनी खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन
मंगलवार रात को 8 बजे लॉटरी का ड्रॉ निकला तो लॉटरी विक्रेता ललित गुंबर ने मंगल सिंह को फोन करके बधाई। डेढ़ करोड़ रुपये का पहला इनाम जितने के खुशी में मंगल सिंह व उसका परिवार पूरी रात सो नहीं पाया। रात 12 बजे सुमित लॉटरी एजेंसी मानसा (पंजाब) के संचालक सुमित ने मंगल सिंह को बताया कि पंजाब स्टेट डियर 200 मंथली लॉटरी का पहला इनाम उसे मिला है।
विज्ञापन
मंगल सिंह का कहना है कि वह पिछले चार साल से लॉटरी खरीद रहा है। वह घूम फिर कर लॉटरी बेचने वाले ललित गुंबर से लॉटरी खरीदता था। ललित गुंबर सुमित लॉटरी एजेंसी मानसा का एजेंट है। चार दिन पहले उसने एजेंट ललित गुंबर से 200 रुपये की पंजाब स्टेट डियर 200 मंथली लॉटरी खरीदी थी। इसका ड्रा 3 दिसंबर रात 8 बजे निकलना था। मंगलवार रात को एजेंट ललित गुंबर व एजेंसी मालिक सुमित का फोन आया। उन्होंने जब बताया कि उसे डेढ़ करोड़ रुपये का पहला इनाम निकला है तो विश्वास नहीं हुआ।
विज्ञापन
खाते में आएगी लॉटरी की रकम
बुधवार को आयकर सलाहकार दीपक मोंगा व लॉटरी एजेंट ललित गुंबर मंगल सिंह के घर पहुंचे। मंगल सिंह ने उनका स्वागत किया। आयकर सलाहकार दीपक मोंगा का कहना है कि लॉटरी विजेता मंगल सिंह का क्लेम वीरवार यानी 5 दिसंबर को फाइल कर दिया जाएगा। इसके बाद उसके बैंक अकाउंट में लॉटरी राशि आ जाएगी। दीपक मोंगा ने बताया कि सिरसा जिले में पिछले पांच वर्षों में कई लोगों की लॉटरी निकल चुकी है।
किराये के मकान में परिवार के साथ रहता है मंगल सिंह
मंगल सिंह गरीब परिवार से है। वह सिरसा में किराये के मकान में रहता है। मंगल सिंह का कहना है कि वह अपना भाग्य आजमाने के लिए लॉटरी खरीदता रहता था। मंगलवार को बजरंग बली ने उसपर छप्पर फाड़कर धन वर्षा कर दी। मंगल सिंह का कहना है कि लॉटरी राशि से वह पहले अपना मकान बनाएगा। अपनी 5 वर्षीय बेटी को अच्छे स्कूल में पढ़ाएगा। इसके अलावा कुछ राशि दान पुण्य के कार्य में खर्च करेगा।