फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Sirsa: Person injured in a fight in JJ Colony died during treatment

Sirsa: जेजे कॉलोनी में हुए झगड़े में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, चार पर हत्या का केस दर्ज

Tue, 17 Jan 2023 03:52 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 17 Jan 2023 03:52 PM IST
सार

चार दिन पहले नशा व वेश्यावृत्ति रोकने के अभियान के दौरान एक गुट ने मारपीट की थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Sirsa: Person injured in a fight in JJ Colony died during treatment
मांग को लेकर पहुंचे लोग। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के सिरसा शहर की जेजे कॉलोनी में चार दिन पहले हुए झगड़े में घायल एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने हमला करने वाले आरोपियों पर सख्ती कार्रवाई किए जाने की मांग की है। वहीं पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर मामले से जुड़े चार आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


जानकारी अनुसार बीते गुरुवार को जेजे कॉलोनी वासियों ने नशा व वैश्यावृत्ति छोड़ो अभियान के बैनर कॉलोनी के मुख्य गेट पर लगाए थे। कॉलोनी में नशा सप्लाई करने वालों और वेश्यावृत्ति करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी थी। जिसके चलते शनिवार रात को अभियान से जुड़े कुछ युवकों ने एक घर में वेश्यावृत्ति होने और नशा सप्लाई होने के आरोप लगा हंगामा कर दिया।
विज्ञापन


जिसमें कई लोगों को चोट भी आई। आरोपियों की ओर से हमला किए जाने के दौरान जेजे कॉलोनी निवासी 45 वर्षीय गिरधारी के भी छाती पर चोट लगी थी। जिसके पश्चात घायल के परिजनों ने उसे नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। एमएलआर कटने के बाद घायल के परिजन उसे घर वापस ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में सोमवार शाम को घायल गिरधारी का स्वास्थ्य अधिक खराब हो गया। जिसके चलते उसे नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। डॉक्टरों ने उसकी जांच कर उसे अग्रोहा रेफर कर दिया। जिसके चलते उसकी बीच रास्ते में ही मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को मामले की शिकायत दी है। शिकायत के आधार पुलिस ने कॉलोनी के ही छह युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


सुरक्षा की मांग को लेकर एसपी से मिलने पहुंचे थे एक गुट के सदस्य
आपस में दोनों गुटों का झगड़ा होने के बाद एक गुट के सदस्य बीते दिन सोमवार को एसपी डॉ. अर्पित जैन से मिलने के लिए पहुंचे थे। वहीं मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि कॉलोनी के जो सदस्य नशा व वेश्यावृत्ति छोड़ने के लिए अभियान चला रहे है। वह युवा और महिलाएं ही यह काम कर रहे हैं और उन्हें परेशान कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed