{"_id":"670027d90bb7548a640bf149","slug":"sirsa-pandit-pradeep-mishra-katha-program-postponed-2024-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa: पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा स्थगित, गोकुल सेतिया का परिवार पहले दिन से कर रहा था विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa: पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा स्थगित, गोकुल सेतिया का परिवार पहले दिन से कर रहा था विरोध
Fri, 04 Oct 2024 11:07 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Fri, 04 Oct 2024 11:07 PM IST
सार
गोकुल सेतिया का परिवार पहले दिन से आयोजन का विरोध कर रहा था। प्रशासन से रोकने की अपील की थी।
विज्ञापन
कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा में सिरसा में विधानसभा चुनाव के बीच शुक्रवार को कथा वाचक प्रदीप मिश्रा के आने की चर्चाओं ने दोनों प्रत्याशियों के बीच विवाद खड़ा कर दिया। ऐसे में शुक्रवार को प्रदीप के सिरसा आने का कार्यक्रम रद्द हो गया। सोशल मीडिया पर बढ़ते विवाद को देखते हुए प्रशासन ने कथा वाचक के कार्यक्रम को रद्द करवा दिया।
विज्ञापन
शुक्रवार दोपहर 12 बजे से दो घंटे का धार्मिक कार्यक्रम रखा गया था। इस कार्यक्रम में हलोपा प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार होने की आशंका जताई गई। इसलिए कांग्रेस प्रत्याशी के परिजनों ने प्रशासन से इस कार्यक्रम को रद्द करवाने की गुहार लगाई। इसके बाद प्रशासन ने शुक्रवार को सेतिया और कांडा पैलेस के आगे भारी पुलिस बल तैनात कर दिया।
विज्ञापन
ऐसा बढ़ा विवाद
कांग्रेस प्रत्याशी गोकुल सेतिया के पिता राहुल सेतिया ने प्रदीप मिश्रा के आने पर आपत्ति जता कांडा परिवार पर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कांडा परिवार धर्म के नाम पर वोट पाना चाहता है। उन्होंने कांडा परिवार पर कुटिया में राजनीति करने जैसे आरोप लगाए।
विज्ञापन
वहीं, हलोपा प्रत्याशी गोपाल कांडा ने जवाब देते हुए कहा कि पंडित मिश्रा तारा बाबा की कुटिया में माथा टेकने और दो घंटे भोले नाथ का गुणगान करने के लिए आ रहे थे, लेकिन सिरसा के कुछ शरारती तत्वों और सेतिया परिवार ने प्रशासन से शिकायत कर यह कार्यक्रम रद्द करवाने की मांग की। इस आयोजन को मंजूरी नहीं मिलनी चाहिए। इस कारण प्रशासन ने मंजूरी नहीं दी।