फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   sirsa news

व्यक्ति पर तेजधार हथियार से हमला करने वाले 2 दोषियों को 3-3 साल कैद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Sep 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
sirsa news
सिरसा। तेजधार हथियार से हमला करने के मामले में न्यायालय ने आरोपी घामू व गोरा सिंह को दोषी करार देते हुए 3-3 साल कैद व 2-2 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। फैसला सुनाए जाने से पहले दोषियों के अधिवक्ता ने न्यायालय से गुहार लगाते हुए उन्हें परिवीक्षा की रियायत देने का अनुरोध किया था,लेकिन पब्लिक प्रोसिक्यूटर ने न्यायालय से कहा कि दोषियों का दोष उचित संदेहों से परे साबित हुआ है। इसलिए दोषियों को अधिकतम सजा दी जानी चाहिए। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद न्यायिक दंडाधिकारी अमनदीप ने फैसला सुनाते हुए कहा कि दोषियों ने जिस प्रकार का अपराध किया है उसमें रियायत की कोई गुंजाइश ही नहीं। इसलिए दोषियों को तीन साल कैद की सजा सुनाई जाती है। इस मामले में सदर डबवाली थाना पुलिस ने दिसंबर 2016 को एफआईआर दर्ज की थी।
विज्ञापन

ये है पूरा घटनाक्रम
गांव गोदीका निवासी राय सिंह का 2 माह पहले गांव के ही घामू और गोरा सिंह के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद उनका आपस में समझौता भी हो गया। 10 दिसंबर 2016 को रात राय सिंह घर में था। इसी दौरान घामूव गोरा सिंह उसके घर के बाहर आए और गालियां देने लग गए। राय सिंह घर से बाहर आया तो उक्त दोनों ने तेजधार हथियार से उसपर हमला कर दिया। शोर मचाने पर हमलावर भाग गए और ग्रामीणों ने उसे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया। इसके बाद सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और घायल राय सिंह का बयान दर्ज किया।
विज्ञापन

धारा 323 व 324 के तहत दर्ज हुआ था केस
घायल राय सिंह का बयान और एमएलआर रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने घामूऔर गोरा सिंह के खिलाफ धारा 323 व 324 के तहत केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय ने दोनों को धारा 323 में एक साल कैद व एक हजार रुपये जुर्माना और धारा 324 में 3 साल कैद व एक हजार रुपये अर्थदंड लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed