{"_id":"6324bbd89a074633186af28e","slug":"sirsa-news-sirsa-news-hsr642090831","type":"story","status":"publish","title_hn":"रानियां व गांव डबवाली को भी आईजी ने अभियान में किया शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रानियां व गांव डबवाली को भी आईजी ने अभियान में किया शामिल
विज्ञापन
राकेश कुमार आर्य, आईजी, हिसार रेंज ।
- फोटो : Sirsa
सिरसा। आईजी हिसार मंडल राकेश कुमार आर्य द्वारा चलाए जा रहे ड्रग एव हिंसामुक्त मेरा गांव मेरी शान विशेष अभियान में अब रानियां व गांव डबवाली को भी शामिल किया है। हालांकि इससे पहले जिले के 10 गांवों का चयन किया गया था। जिनका 95 फीसदी सर्वे पूरा कर लिया गया । सर्वे में गांवों के 245 लोग ड्रग के आदी पाए गए है जिनमें से 189 ने अपनी इच्छा से ड्रग छोड़ने का निर्णय लिया है। जिनका अब इलाज करवाया जा रहा है।
इस दिशा में गठित टीम ने शुक्रवार को रानियां का दौरा कर डोर टू डोर सर्वे का कार्य शुरू कर दिया है। सर्वे के दौरान ऐसे लोगों की पहचान की जाएगी, जिन्हें ड्रग लेने की लत पड़ी हुई है, पहचान उपरांत ऐसे लोगों की काउंसिलिंग व उनकी स्वेच्छा से इस लत से बाहर निकालने के लिए उनका उपचार शुरू करवाया जाएगा। इससे पहले ड्रग एवं हिंसा मुक्त मेरा गांव मेरी शान अभियान के तहत सिरसा जिले के 10 गांव पहले से इस अभियान में शामिल किए गए हैं। उन गांव मे टीम ने लगभग 95 फीसदी सर्वे का कार्य पूरा कर लिया है।
उक्त गांव में टीम ने सर्वे कर 245 ऐसे लोगों की पहचान की है जो ड्रग की लत में पड़े हुए हैं उनकी काउंसिलिंग की गई है उनमें से 189 लोगों को जो स्वेच्छा से नशे की लत से बाहर निकलना चाहते थे का उपचार नागरिक अस्पताल सिरसा व डबवाली में मनोरोग विशेषज्ञों की देखरेख में शुरू किया गया। चिह्नित किए गांवों में पुलिस ने ड्रग तस्करों पर अंकुश लगाने के लिए 39 केस दर्ज कर 69 लोगों को ड्रग तस्करी के जुर्म में गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
आईजी कार्यालय के प्रवक्ता सज्जन कुमार ने बतलाया कि अभियान के अच्छे परिणामों के मध्य नजर इस अभियान में रानियां व गांव डबवाली को शामिल किया गया है, सर्वे के दौरान उक्त दोनों गांव ड्रग के मामले मे संवेदनशील पाए गए है। कुछ अन्य गांवों को भी अभियान में शामिल किया जाएगा ।