{"_id":"6324bb180d7b72484870d1bd","slug":"sirsa-news-sirsa-news-hsr6420905180","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में दो नए डेंगू के मरीज मिलने से 20 तक पहुंचा आंकड़ा, नगर परिषद ने दोबारा से शुरू की फॉगिंग प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में दो नए डेंगू के मरीज मिलने से 20 तक पहुंचा आंकड़ा, नगर परिषद ने दोबारा से शुरू की फॉगिंग प्रक्रिया
विज्ञापन
सर्वे के दौरान घरों में लारवे की तलाश करते स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी ।
- फोटो : Sirsa
सिरसा। मच्छरों के प्रकोप के कारण जिले में अब डेंगू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। वहीं शुक्रवार को भी जिले में डेंगू के दो नए मरीज संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से एक मरीज चौटाला तो दूसरा ऐलनाबाद में पाया गया है। जिसके चलते अब मरीजों का आंकड़ा बढ़कर अब 20 तक पहुंच गया है। वहीं नगर परिषद ने भी अब दोबारा से फॉगिंग करवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
जिले में हर रोज डेंगू के मरीज संक्रमित पाए जा रहे हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने भी सैंपल लेने की प्रक्रिया को तेज कर दी है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से नागरिक अस्पताल में 20 बेड आरक्षित किए हैं। यहां पर मरीजों का इलाज किया जा सकेगा। डेंगू से पीड़ित मरीजों को प्लेटलेट्स की अधिक आवश्यकता रहती है। इसके चलते अस्पताल के ब्लड बैंक में प्लेटलेट्स तैयार किए जा रहे हैं। वहीं अभी नागरिक अस्पताल में कम मरीज ही प्लेटलेट्स लेने के लिए पहुंच रहे हैं। नागरिक अस्पताल में स्थित ब्लड बैंक में अभी अलग-अलग ब्लड ग्रुपों की कुल 15 यूनिट प्लेटलेट्स उपलब्ध है। प्लेटलेट्स की अधिक खपत न होने के कारण सैप्रेटर कंपोनेट मशीन में कम ही प्लेटलेट्स को अभी तैयार किया जा रहा है। क्योंकि पांच दिनों के बाद ही प्लेटलेट्स को इस्तेमाल नहीं लाया जा सकता। हालांकि ब्लड बैंक की ओर से पूरी तैयारी की गई है।
दूसरी बार फॉगिंग करवाने की प्रक्रिया भी शुरू
नगर परिषद की ओर से एक बार शहर के सभी वार्डों में फॉगिंग करवाई जा चुकी है। जिसके बाद अब नगर परिषद की ओर से दूसरी बार फॉगिंग करवाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। ताकि जल्द से जल्द डेंगू व अन्य मच्छरों को खत्म किया जा सके और डेंगू के फैलाव को कम किया जा सके। स्वास्थ्य विभाग की ओर से नगर परिषद को फॉगिंग करने के लिए दवाई उपलब्ध करवाई जा रही है। ऐसे में मच्छरों के बढ़ने के कारण स्वास्थ्य विभाग ने दोबारा से नगर परिषद को पत्र लिखकर फॉगिंग करने के निर्देश दिए थे ।
विज्ञापन
अधिकारी बोले
जिले में दो डेंगू के नए मरीज मिले हैं। जिनके परिजनों के भी अब सैंपल लिए गए हैं। जिले में अब तक कुल 20 डेंगू के मरीज पाए गए हैं। जिनका स्वास्थ्य अभी बेहतर है। शहर में दूसरी बार फॉगिंग करवाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
-डॉ. संजय कुमार, जिला महामारी अधिकारी, सिरसा।