{"_id":"6324b9cc77c71e126008b5ae","slug":"sirsa-news-sirsa-news-hsr6420904130","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री के दौरा कार्यक्रम की ड्यूटी को जिम्मेदारी से निभाएं अधिकारी : उपायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री के दौरा कार्यक्रम की ड्यूटी को जिम्मेदारी से निभाएं अधिकारी : उपायुक्त
विज्ञापन
विश्वविद्यालय के मल्टी पर्पज हॉल में अधिकारियों की बैठक लेते उपायुक्त पार्थ गुप्ता। विज्ञप्ति
- फोटो : Sirsa
सिरसा। उपायुक्त पार्थ गुप्ता शुक्रवार को स्थानीय चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के दौरे के कार्यक्रम के मद्देनजर जिला प्रशासन के अधिकारियों की बैठक ली।
उपायुक्त ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के 18 सितंबर को जिले के संभावित दौरे के मद्देनजर जिन अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है, वे अपनी ड्यूटी पूरी गंभीरता व जिम्मेदारी से करें। इसके अलावा जिन विभागों से संबंधित शिकायतें मुख्यमंत्री के समक्ष रखी जाएंगी, वे सभी विभाग आपसी तालमेल स्थापित कर शिकायतों का निपटारा करवाएं।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सिरसा में सीडीएलयू के मल्टीपर्पज हाल में जनता दरबार में आमजन की समस्याएं सुनेंगे। उपायुक्त ने नगर परिषद के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता दरबार स्थल पर सफाई व्यवस्था का विशेष ध्यान दें और सीडीएलयू में शिकायतकर्ताओं के एंट्री गेट पर टेंट व पानी की समुचित व्यवस्था करें। इसके साथ-साथ दरबार स्थल पर बिजली व पानी के पुख्ता प्रबंध हो, ताकि शिकायतकर्ता को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला स्तर पर समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से करें और मुख्यालय संबंधित शिकायतों का तालमेल स्थापित कर निपटारा करवाएं। पुलिस विभाग मुख्यमंत्री के रूट अनुसार ट्रैफिक व सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
जनता दरबार में आने वाले नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े, इसलिए नागरिकों के बैठने के लिए समुचित कुर्सियों की व्यवस्था की जाए। विशेषकर बुजुर्गों व महिलाओं को किसी प्रकार परेशानी न हो। बैठक के उपरांत उपायुक्त पार्थ गुप्ता व पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने सीडीएलयू के मल्टीपर्पज हॉल, विश्राम गृह का निरीक्षण किया। इस दौरान अतिरिक्त उपायुक्त सुशील कुमार, एसडीएम सिरसा जयवीर यादव, एसडीएम ऐलनाबाद डॉ. वेद प्रकाश, एसडीएम कालांवाली उदय सिंह, एसडीएम डबवाली राजेश पुनिया, नगराधीश अजय सिंह व भाजपा नेता गोविंद कांडा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।