फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   sirsa news

कायाकल्प अवार्ड: तीन सदस्य राज्य स्तरीय टीम ने नागरिक अस्पताल का किया निरीक्षण, बॉयो वेस्ट के संबंध जताई नराजगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Sep 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
sirsa news
प्रसूता वार्ड में उपस्थित स्टाफ नर्स से पूछताछ करते टीम के सदस्य । संवाद - फोटो : Sirsa
सिरसा। कायाकल्प अवॉर्ड के तहत शुक्रवार को राज्य स्तरीय तीन सदस्य टीम ने नागरिक अस्पताल का निरीक्षण किया। टीम ने करीब दो घंटे तक अस्पताल में ओपीडी, प्रसूता वार्ड, इमरजेंसी, नशा मुक्ति केंद्र, ईसीजी सेंटर, अल्ट्रासाउंड, लैब सहित अलग-अलग वार्डों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान प्रसूता वार्ड में बॉयोवेस्ट का निस्तारण सही स्थान पर न होने के कारण टीम ने नाराजगी भी जताई। करीब दो घंटे के निरीक्षण के दौरान टीम ने अस्पताल में हर तरह की व्यवस्था जांची। जिसके बाद टीम अब मुख्यालय में अपनी रिपोर्ट जमा करवाएगी और परिणाम जारी होगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को कायाकल्प अवॉर्ड की राज्य स्तरीय टीम नागरिक अस्पताल का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे । टीम में फतेहाबाद के एमओ डॉ. कुलदीप, डॉ. धनश्याम व डॉ. राजेश कुमार उपस्थित रहे। टीम ने नागरिक अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड से निरीक्षण शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर नागरिक अस्पताल के ओपीडी इंचार्ज डॉ. पंकज कुमार टीम के साथ उपस्थित रहे। जिसके पश्चात टीम ने ओपीडी, मेडिकल, प्रसूता वार्ड, अल्ट्रासाउंड, नशा मुक्ति केंद्र, ब्लड बैंक सहित अन्य वार्डों का निरीक्षण किया गया। टीम ने प्रसूता वार्ड स्थित निक्कू वार्ड का निरीक्षण किया। इस दौरान स्टाफ रूम में मरीजों के लिए रखे उपकरणों व दवाइयों की भी जांच की। वहीं स्टाफ सदस्यों से मरीजों के इलाज संबंधी भी जानकारी मांगी। इस दौरान स्टाफ सदस्यों से टीम ने सवाल-जवाब भी किए। हालांकि स्टाफ सदस्यों ने कुछ सवालों के जवाब सही दिए तो कुछ सवालों में अटकती हुई भी नजर आई। जिसके पश्चात टीम ने बच्चों की नर्सरी, ड्रेसिंग रूम सहित अन्य स्थानों का निरीक्षण किया। वहीं टीम ने कई स्थानों पर सफाई व्यवस्था में सुधार करने, नर्सों को उपकरणों की सही जानकारी देने, रिकार्ड मेनटेन करने को लेकर भी निर्देश दिए हैं।
अल्ट्रासाउंड केंद्र में मरीजों से की पूछताछ, कार्ड बनने संबंधी जानकारी मांगी
निरीक्षण करते हुए टीम अल्ट्रासाउंड केंद्र में पहुंची। जिसके बाद टीम ने मरीजों से भी पूछताछ की। इस दौरान गर्भवती महिला से अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए रुपये लेने संबंधी भी जानकारी ली। जिसके बाद गर्भवती महिला ने बताया कि उनका मुफ्त में ही अल्ट्रासाउंड हो रहा है। इस दौरान जांच प्रक्रिया का रजिस्टर भी मांगा और उनकी संख्या की जांच की। वहीं गर्भवती महिला से टीम के सदस्यों ने कार्ड संबंधी जानकारी मांगी। ऐसे में गर्भवती महिला ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से उनका कोई भी कार्ड अभी तक नहीं बनाया गया है।
टीम मुख्यालय को भेजेगी रिपोर्ट, 70 से अधिक मिले अंक तो मिलेगी ग्रांट
टीम रिपोर्ट तैयार कर मुख्यालय में भेजेगी। जिसके बाद मुख्यालय की ओर से इसका परिणाम जारी किया जाएगा। अगर टीम की ओर से अस्पताल को 70 से अधिक अंक दिए तो नागरिक अस्पताल को मुख्यालय की ओर से कायाकल्प अवॉर्ड दिया जाएगा। जिसमें अस्पताल को ग्रांट जारी की जाएगी।
सीएचसी का भी टीमों की ओर से किया जा चुका है निरीक्षण
राज्य स्तरीय टीम पहले भी कालांवाली, ओढां, माधोसिंघाना व रानियां स्थित सीएचसी का भी इससे पहले निरीक्षण कर चुकी है। कायाकल्प योजना के तहत ही कालांवाली, ओढां, माधोसिंघाना व रानियां की सीएचसी का चयन किया गया था। बीते 12 सितंबर को कालांवाली और ओढां में टीम ने निरीक्षण किया है। जबकि 14 सितंबर को माधोसिंघाना और रानियां सीएचसी का टीम की ओर से निरीक्षण किया जा चुका है। निरीक्षण के बाद टीमें मुख्यालय को रिपोर्ट भेजेंगी। जिसके बाद मुख्यालय की ओर परिणाम जारी किया जाएगा ।

अधिकारी बोले
कायाकल्प योजना के तहत तीन सदस्य राज्य स्तरीय टीम ने नागरिक अस्पताल का निरीक्षण किया है। निरीक्षण के बाद टीम मुख्यालय को रिपोर्ट भेजेगी और मुख्यालय की ओर से परिणाम जारी किया जाएगा। टीम ने साफ-सफाई और अन्य व्यवस्था को बेहतर बताया है ।
-डॉ. पंकज कुमार, ओपीडी इंचार्ज, नागरिक अस्पताल सिरसा ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed