फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   sirsa news

50 होटल व ढाबा संचालकों को नगर परिषद ने जारी किया नोटिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Sep 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
sirsa news
एनजीटी नियमों संबंधी नोटिस देते नगर परिषद कर्मचारी। - फोटो : Sirsa
सिरसा। नगर परिषद ने नेशनल ग्रीन ट्रिब्यून (एनजीटी) के नियमों को तोड़ने वाले होटल, ढाबा संचालकों को नोटिस दिए। साथ ही चेतावनी दी गई है कि नियमों का प्रबंध करना शुरू कर दें अन्यथा आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

नगर परिषद की ओर से पूरे शहर में सर्वे करवया गया। इसमें पता किया गया कि होटलों, ढाबों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर एनजीटी के नियमों का पालन हो रहा है या नहीं। सर्वे के दौरान 50 ऐसे ढाबे, होटल मिले जहां नियमों की उल्लंघन हो रही थी। ऐसे में नगर परिषद की ओर से उन्हें सूचीबद्ध करके नोटिस जारी कर दिए गए। इस नोटिस में कहा गया है कि 7 दिन के भीतर एनजीटी की ओर से जारी की गई हिदायतों को लागू करवाना सुनिश्चित करें। इसके बाद भी यदि इन्हें लागू नहीं किया गया तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

ये नियम लागू करना है जरूरी
-वाटर कन्जरर्वेशन, वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम
-कूड़ा प्रबंधन करना
-प्लास्टिक कचरा का प्रबंधन करना
-वाहनों के लिए पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था और ढांचागत सुविधा होना।
-संस्थान का बिल्डिंग प्लान मंजूरशुदा होना चाहिए।
-संस्थानों में सामान्य सुविधाएं उपलब्ध करवाना
नोटिस दिए गए हैं : जतिन गोयल
एनजीटी के नियमों का पालन करवाने के लिए होटल, ढाबा संचालकों को नोटिस जारी किए गए हैं। नियम लागू करवाने के लिए 7 दिन का समय दिया गया है। इसके बाद भी अमल नहीं किया तो आगे की कार्रवाई नियम अनुसार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----इंजीनियर जतिन गोयल, नगर परिषद, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed