फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Sirsa News, Hindi News,sports, Sirsa

योगेश्वर दत्त के उत्साह से खिलाड़ियों के हौसले दोगुना

Mon, 14 Mar 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Mon, 14 Mar 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
Sirsa News, Hindi News,sports, Sirsa
खेल - फोटो : Bureau
योगेश्वर दत्त ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि खेलों के माध्यम से हमारे जीवन में होने वाले तनाव से मुक्ति मिलती है तथा खेलों के माध्यम से हमारे शरीर में एक नई ऊर्जा का संचार होता है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन के अमूल्य समय में से एक दिन घंटे का वक्त अवश्य निकालें। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे नशे को छोड़कर खेल को अपनाएं ताकि शिक्षा के अलावा अन्य क्षेत्रों में भी उनका विकास हो सके।
विज्ञापन


बरनाला रोड पर स्थित जेसीडी विद्यापीठ में विद्यापीठ में डॉ. अजय सिंह चौटाला के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हो गया। समारोह में डबवाली की विधायक नैना सिंह चौटाला ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।  समापन समारोह में ओलंपिक विजेता योगेश्वर दत्त के आने से खिलाड़ियों का उत्साह दो गुना हो गया।
विज्ञापन


वहीं इस कार्यक्रम मेें रतिया के विधायक प्रो. रविंद्र सिंह बलियाणा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। कुश्ती में युवाओं के आदर्श व ओलंपिक विजेता योगेश्वर दत्त ने उपस्थित होकर खिलाड़ियों का हौसला अफजाई करते हुए कहा कि आज का युग प्रतिस्पर्धा का युग है। अत: हमें अच्छा प्रदर्शन करना होगा, तभी हमारा मान होगा। इस कार्यक्रम से पूर्व मुख्यातिथियों द्वारा जेसीडी विद्यापीठ प्रांगण में पौधारोपण किया गया तथा जेसीडी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में मेगा रक्तदान शिविर एवं हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतियोगिता में अपने बेहतर प्रदर्शन के माध्यम से जेसीडी मेमोरियल कॉलेज ओवरऑल विजेता बना। इस मौके पर उनके साथ जेसीडी विद्यापीठ केे प्रबंधक समन्वयक आकाश चावला, शैक्षणिक निदेशक डॉ. आरआर मलिक व जेसीडी विद्यापीठ के विभिन्न कॉलेजों के प्राचार्य, अधिकारी सहित अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

बेटियों की भागीदारी पर नैना ने जताई खुशी
विधायक नैना सिंह चौटाला ने चौ. देवीलाल जी द्वारा देखे गए सपनों के संस्थान में डॉ. अजय सिंह चौटाला के जन्म दिवस पर विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि खेल हमारे जीवन का अहम हिस्सा है, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को खेलों में हिस्सा लेना चाहिए ताकि इससे शारीरिक एवं मानसिक विकास हो सके।


नैना चौटाला ने कहा कि डॉ. अजय सिंह जी सदैव चौ. देवीलाल जी के सपनों को साकार करने का प्रयास किया है तथा इसी कड़ी में उनका संपूर्ण परिवार लगा हुआ है। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है कि यहां लड़कों के साथ-साथ लड़कियों की भागीदारी भी अधिक पाई गई। उन्होंने कहा कि आज का युग ऐसा है जिसमें महिला व पुरुष एक-दूसरे से कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे हैं, जो बहुत बड़ी बात है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed