{"_id":"571678744f1c1b10668b4984","slug":"sirsa-news-hindi-news-neel-sethi-sirsa","type":"story","status":"publish","title_hn":"डबवाली का नील सेठी हॉलीवुड फिल्म जंगल बुक में अभिनय कर मचा रहा है धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डबवाली का नील सेठी हॉलीवुड फिल्म जंगल बुक में अभिनय कर मचा रहा है धूम
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
Updated Tue, 19 Apr 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
नील सेठी
- फोटो : Bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डबवाली निवासी डॉ. रामजी दास सेठी के पौत्र नील सेठी ने हॉलीवुड में अपनी अदाकारी से धमाल मचा दिया है। पॉलीवुड, बॉलीवुड सभी इस नन्हें कलाकार के दीवाने हो गए हैं। यूएसए में बनी फिल्म जंगल बुक में तेरह वर्षीय नील सेठी मुख्य किरदार में हैं। वे फिल्म में मोगली का अभिनय कर रहे हैं। वहीं उनके दादा डबवाली के बच्चों के हुनर को तराशने में सहयोग कर रहे हैं।
राजकीय विद्यालय में चलाते हैं स्पोर्ट्स क्लब
पूरे विश्व में करीब छह सौ करोड़ रुपये का बिजनेस करने वाली जंगल बुक के मुख्य अभिनेता के दादा रामजी दास सेठी जिला सिरसा के शहर डबवाली से जुड़े हुए हैं। इन दिनों वे अमेरिका में रहते हैं। सात समंदर पार होते हुए भी उनका दिल डबवाली के लिए धड़कता है। रामजी दास सेठी अपने शहर के बच्चों में नील का अक्स देखते हैं। त्रिवेणी शहर के बच्चों के हुनर को तराशने के लिए उन्होंने डबवाली के एक शताब्दी पुराने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में खेतू राम जी सेठी स्पोर्ट्स क्लब खोला हुआ है, जिसे दो वर्ष हो गए हैं। अब तक वे इसके लिए कई लाख रुपये खर्च कर चुके हैं। इसके अतिरिक्त वे एक अन्य निजी स्कूल को आर्थिक मदद प्रदान कर रहे हैं।
नील सेठी का जन्म दिसंबर 2003 में यूएसए में हुआ था। डॉ. सैम और डॉ. चीना सेठी नील सेठी के माता-पिता हैं। नील छठीं कक्षा का छात्र है। जंगल बुक के निदेशक जॉन फेवरू ने नील सेठी को उसी के स्कूल में एक कार्यक्रम में अदाकारी करते देखा था। तभी से उन्होंने 13 वर्षीय इस बच्चे को अपनी फिल्म में लीड रोल देने की ठान ली थी। उन्होंने फिल्म में अभिनय के लिए उसे 30 करोड़ रुपये का ऑफर दिया था। परिजनों की सहमति के बाद नील सेठी रोल अदा करने पर राजी हो गया। आज उसके अभिनय वाली फिल्म पूरे विश्व में धूम मचाए हुए है। यहां तक की बॉलीवुड की कई हस्तियां भी इस फिल्म की दीवानी हो चुकी हैं।
विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रिंसिपल सुरजीत सिंह मान ने बताया कि पिछले दिनों डॉ. आरडी सेठी विद्यालय में आयोजित खेल उत्सव में भाग लेने आए थे। उनका कहना है कि प्रत्येक बच्चे में बहुआयामी प्रतिभा होती है। सिर्फ उसे तराशा जाना ही शेष होता है। इस दौरान उन्होंने नील सेठी की जंगल बुक फिल्म का जिक्र भी किया था।