फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Sirsa News, Hindi News, mandie, Sirsa

गेहूं के उठान और किसानों के भुगतान पर विशेष ध्यान दें : डीसी

Thu, 31 Mar 2016 01:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Thu, 31 Mar 2016 01:49 AM IST
विज्ञापन
Sirsa News, Hindi News, mandie, Sirsa
मंडी - फोटो : Bureau
एक अप्रैल से शुरू होने वाली गेहूं खरीद के प्रबंधों को लेकर उपायुक्त शरणदीप कौर बराड़ ने बुधवार को अपने कार्यालय में संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक ली। डीसी ने अधिकारियों को संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा मंडी में बिजली व पानी की उचित व्यवस्था की जाए और शौचालयों की सफाई भी सुनिश्चित की जाए। गेहूं के उठान और उसके भुगतान पर विशेष ध्यान दिया जाए।
विज्ञापन


उपायुक्त बराड़ ने कहा कि फसल की खरीद व उठान समय पर करना सुनिश्चित करें। व्यापारियों व एजेंसियों की ओर से गेहूं खरीद व उठान में किसी प्रकार की देरी व कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि अधिकारी ज्यादा से ज्यादा ट्रक व लेबर की व्यवस्था करें, ताकि गेहूं उठान में देरी न हो। उन्होंने कहा कि यदि लेबर और ट्रक से संबंधित परेशानी है तो यह जिम्मेदारी संबंधित एजेंसियों की बनती कि वह इसका समाधान करे। सभी एजेंसियां अपने काम को समय पर ईमानदारी से करें। उन्होंने अनाज मंडी प्रधान सुरेंद्र कुमार से कहा कि सभी एजेंसियों व व्यापारियों से मिलकर गेहूं उठान का कार्य समय पर पूर्ण करवाएं। गेहूं को साफ-सफाई करने के बाद ही पैक किया जाए।
विज्ञापन


उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंडी में गेहूं लेकर आने वाले किसानों को कोई परेशानी नहीं आनी चाहिए तथा उन्हें मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होनी चाहिए। मंडी में बिजली व पानी की उचित व्यवस्था की जाए तथा शौचालयों की सफाई भी सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली की ढीली तारें कसवाने के निर्देश
किसान सभा की तरफ से आए हुए सदस्यों ने अपनी समस्याएं रखी। उपायुक्त ने कहा कि सभी अधिकारी आपस में तालमेल बना कर चलें। उन्होंने अधीक्षक अभियंता बिजली विभाग को निर्देश दिए कि बिजली की ढीली तारों को दुरुस्त करें, ताकि किसानों की फसल में किसी प्रकार की आगजनी न हो पाए। इस अवसर पर व्यापारियों ने टूटी फूटी सड़कों की समस्या रखी की मंडी तक गेहूं लाने में परेशानी होती है जिस पर उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि शीघ्र ही रोड की मरम्मत करवाएं।


कौन कौन रहा मौजूद
इस मौके पर उपमंडल अधिकारी परमजीत सिंह चहल, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक  राजेश कुमार, डीडीपीओ प्रीतपाल, अधीक्षक अभियंता बिजली विभाग आर के वर्मा, कार्यकारी अभियंता नहरी विभाग  वीके.जग्गा, कार्यकारी अभियंता मार्केट कमेटी रमेश कुमार, सचिव मार्केट कमेटी  जयवंती कांसनियां, अनाज मंडी प्रधान सुरेंद्र कुमार, उप प्रधान विजय चौधरी, सीनियर मेंबर अनाज मंडी देवराज, धर्मचंद, विनित, बीरबल, सचिव मार्केट कमेटी रानियां, दीपक कुमार सहित जिले की सभी मार्केट कमेटी सचिव  उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed