फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Sirsa News, Hindi News, Jaat Andolan, Administration, Haryana, Govt. Sirsa

जाट आंदोलनः कर्मचारियों और अधिकारियों के अवकाश पर लगी रोक

Sat, 19 Mar 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Sat, 19 Mar 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
Sirsa News, Hindi News, Jaat Andolan, Administration, Haryana, Govt. Sirsa
अधिकारियों की बैठक लेतीं उपायुक्त शरणदीप बराड - फोटो : Bureau

उपायुक्त शरणदीप कौर बराड़ ने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था सुव्यवस्थित रखने के लिए सभी कार्यालयों में अधिकारियों व कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। कोई भी कानून व्यवस्था से संबंधित अधिकारी, कर्मचारी बिना सक्षम अधिकारी की पूर्व स्वीकृति के अवकाश पर न जाए।

विज्ञापन


वे शुक्रवार को उपायुक्त कार्यालय में सभी जनसुविधा व सुरक्षा से जुड़े हुए अधिकारियों की एक बैठक को संबोधित कर रही थी। बैठक संभावित जाट आरक्षण आंदोलन को लेकर किसी भी स्थिति से निपटने को लेकर बैठक बुलाई गई थी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे अपने मुख्यालयों पर ही रहें तथा बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, पोस्ट ऑफिस, बैंक, बिजली, पानी व्यवस्था, केंद्रीय व प्रदेश सरकार की संपत्ति आदि की सुरक्षा व्यवस्था रखना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन


उन्होंने सभी अधिकारियों से कहा कि वे ग्राम स्तर से लेकर जिला स्तर तक लोगों से लगातार संपर्क बनाकर उन्हें जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील करें। उन्होंने कहा कि इसके अलावा सभी विभागाध्यक्ष भी सतर्क रहें और बिना अनुमति के मुख्यालय न छोड़ें, अपने कार्यालयों में 24 घंटे किसी न किसी कर्मचारी की ड्यूटी तैनात करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिला अधिकारी ग्राम स्तर पर पटवारी, ग्राम सचिव, जेई, लाइनमैन, सरपंच, नंबरदार आदि से संपर्क बनाए रखें। उन्होंने कहा कि लोगों को कानून व्यवस्था बारे अवगत करवाएं और उन्हें किसी भी प्रकार की कोई अप्रिय घटना शरारती तत्वों द्वारा घटित की जाती है तो उस पर अंकुश लगाएं व उसकी सूचना जिला के आला अधिकारियों को दें।

उन्होंने सभी अधिकारियों से कहा कि वे आपस में एक दूसरे के साथ तालमेल बना कर रखें। किसी भी प्रकार की कोई सूचना मिले तो उस बारे एक दूसरे को अवगत करवाएं। उन्होंने सभी अधिकारियों से कहा कि वे अपने-अपने विभागों से संबंधित सुरक्षा की दृष्टि से सभी प्रबंध तैयार रखें। उन्होंने आमजन से कहा है कि वे जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग दें।

इस अवसर पर उपमंडलाधिकारी  ऐलनाबाद प्रदीप दहिया, उपमंडलाधिकारी डबवाली अजय कुमार, उपमंडलाधिकारी  सिरसा  परमजीत सिंह चहल, उप पुलिस अधीक्षक जगदीश काजला, सिविल सर्जन डॉ. सूरजभान कंबोज, जिला राजस्व अधिकारी अमीचंद सैनी, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी प्रीतपाल, अधीक्षक अभियंता बिजली विभाग आरके  वर्मा, जनस्वास्थ्य विभाग के अधीक्षक अभियंता केके वर्मा, कार्यकारी अभियंता जनस्वास्थ्य विभाग प्रकाशवीर, आरके  शर्मा, प्रदीप पुनिया तथा अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

कानून व्यवस्था और शांति बनाए रखने को 16 ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त
कानून व्यवस्था व शांति बनाए रखने तथा किसी अप्रिय घटना से निपटने के लिए जिले में 16 ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए है जिनके साथ अपने अपने क्षेत्र में पुलिस अधिकारियों की भी ड्यूटी लगाई गई है। उपायुक्त शरणदीप कौर बराड़ ने शुक्रवार को अपने कार्यालय में जिला प्रशासन व पुलिस अधिकारियों की एक संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि उपमंडल सिरसा में उपमंडलाधीकारी  सिरसा, सिरसा शहर क्षेत्र में तहसीलदार सिरसा, थाना नाथूसरी चोपटा क्षेत्र में खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी ओढ़ां, थाना डिंग क्षेत्र में नायब तहसीलदार नाथूसरी चोपटा,  थाना सदर सिरसा क्षेत्र में खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी सिरसा, थाना ओढ़ां क्षेत्र में नायब तहसीलदार सिरसा, थाना कालांवाली क्षेत्र में नायब तहसीलदार कालांवाली, डबवाली उपमंडल में उपमंडलाधीकारी डबवाली, थाना डबवाली शहर में तहसीलदार डबवाली, थाना सदर डबवाली क्षेत्र में नायब तहसीलदार डबवाली, ऐलनाबाद उपमंडल में उपमंडलाधीकारी ऐलनाबाद, थाना ऐलनाबाद क्षेत्र में नायब तहसीलदार ऐलनाबाद, पुलिस स्टेशन रानियां क्षेत्र में तहसीलदार रानियां, थाना रोड़ी क्षेत्र में नायब तहसीलदार रानियां, थाना  बड़ागुढ़ा क्षेत्र में नायब तहसीलदार गोरीवाला, थाना  सदर, सिरसा, डिंग व नाथूसरी चोपटा में नगराधीश ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। ओवर ऑल इंचार्ज अतिरिक्त उपायुक्त प्रदीप कुमार डागर को मनोनीत किया गया है।


उपायुक्त ने सभी ड्यूटी मजिस्ट्रेट व पुलिस विभाग के अधिकारियों से कहा कि वे आपसी तालमेल रखें तथा अपना मोबाइल ऑन रखें। उन्होंने कहा कि शांति बनाए रखने व कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए एक दूसरे का सहयोग करें और अपने-अपने क्षेत्र के गांवों में शांति कमेटी बनाए तथा उनसे मिलते रहें। इस अवसर पर एसडीएम ऐलनाबाद  प्रदीप दहिया, एडीएम डबवाली अजय कुमार, डीएसपी  जगदीश, कुलदीप सिंह, सत्यपाल सहित तहसीलदार, नायब तहसीलदार व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed