{"_id":"57167c0b4f1c1b10668b49c2","slug":"sirsa-news-hindi-news-farmer-fair-sirsa","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेले में पहुंचे जिले भर के किसान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेले में पहुंचे जिले भर के किसान
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
Updated Wed, 20 Apr 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
िककिसारन मेला
- फोटो : Bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कृषि विज्ञान केंद्र में मंगलवार को किसान मेले का आयोजन हुआ। मेले में जिलेभर के किसानों ने भाग लिया। मेले में विभिन्न बीजों व दवाओं की स्टालें भी लगाई गई, जहां किसानों को फसलों के बारे विस्तार से जानकारी दी गई। मेले में मुख्यातिथि के रूप में सिरसा से इनेलो सांसद चरणजीत सिंह रोड़ी बतौर मुख्यातिथि पहुंचे। सांसद ने सर्वप्रथम रिबन काटर मेले का शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने किसानों के लिए लगाई गई दवाओं व बीजों की स्टालों का निरीक्षण किया और जानकारी जुटाई। इस मौके पर सांसद ने कहा कि किसानों को बारीकि से फसलों के बीजोपचारण व बीमारियों बारे जानकारी के लिए इस प्रकार के मेले आयोजित किए जाते रहने चाहिए। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के मेले किसानों के काफी लाभकारी होते हैं, जहां उन्हें फसलों बारे महत्वपूर्ण जानकारियां मिलती हैं।
कई बार देखा गया है कि नकली बीजों से फसलें खराब हो जाती हैं, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान के साथ मानसिक परेशानी भी झेलनी पड़ती है। सांसद ने किसानों से भी आह्वान किया कि वे नकली बीज व खाद से परहेज कर उचित खाद व बीज ही खरीदें और दुकानदार से पक्का बिल जरूर लें, ताकि कोई दिक्कत होने पर दुकानदार से समस्या का हल करवाया जा सके। इस मौके पर कृषि विज्ञान केंद्र के अधिकारियों ने किसानों को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं बारे विस्तार से जानकारी दी। किसानों को वर्तमान में चलाई गई प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना बारे भी विस्तार से जानकारी दी गई। इस मौके पर जिलेभर से आए कई किसानों ने भी अपने अनुभव सांझा किए। कृषि विशेषज्ञों ने धान, कपास, मक्का, ग्वार आदि फसलों के बारे में कम खर्च में अधिक उत्पादन की तकनीक पर विस्तार से प्रकाश डाला। बीमारियों की रोकथाम के उपाय भी बताए गए। कृषि के साथ-साथ दूध उत्पादन को लेकर पशुओं की देख-रेख पर भी विशेषज्ञों ने जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ. लक्ष्यवीर बैनीवाल ने सभी अतिथियों और किसानों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विशेषज्ञों द्वारा दी गई जानकारी का लाभ उठाएं।