फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Sirsa News, Hindi News, Aggitation, Electricity Workers, strike, Bijli nigam, Sirsa

निजीकरण के विरोध में सड़कों पर उतरे बिजली निगम के कर्मचारी

Tue, 12 Apr 2016 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Tue, 12 Apr 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
Sirsa News, Hindi News, Aggitation, Electricity Workers, strike, Bijli nigam, Sirsa
प्रदर्शन करते बिजली कर्मचारी - फोटो : Bureau

संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर सोमवार को जिले के सभी सर्कल और उप सर्कल कार्यालयों में बिजली कर्मचारियों ने निजीकरण के विरोध में धरना प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। बाद में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अधिकारियों को सौंपे गए।

विज्ञापन


हरियाणा बिजली कर्मचारी ज्वाइंट एक्शन कमेटी सिरसा की गेट मीटिंग 33 केवी बिजलीघर के प्रांगण में सब यूनिट प्रधान सुरेंद्र मजोका व विजय पाल बेरी की अध्यक्षता में हुई। मंच संचालन संयुक्त रूप से सब यूनिट सचिव नरेंद्र कुमार व राजेश शर्मा ने किया। कर्मचारी नेता राजमंदिर शर्मा व करणी सिंह भाटी ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा 23 उपमंडलों को निजी हाथों में सौंपने का जो निर्णय लिया है, इससे सभी कर्मचारियों में भारी रोष है। उपरोक्त 23 उपमंडलों को निजीकरण करने से कई कर्मचारी बेरोजगार हो जाएंगे। जिस कारण सब यूनिट स्तर पर गेट मीटिंग करके कर्मचारियों ने अपना विरोध जताया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार 23 उपमंडलों का निजीकरण करने जा रही है जो  कर्मचारी विरोधी निर्णय है ऐसा करके  सरकार अपने चहेतों को लाभ पहुंचाना चाहती है। इसके विरोध के लिए बिजली कर्मचारियों ने कमर कस ली है तथा किसी भी उपमंडल को निजी हाथों को नहीं सौंपने दिया जाएगा व आगामी 12 अप्रैल को यूनिट स्तर पर विभाग के सभी कर्मचारी सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक विभाग के कार्य को छोड़ कर रोष प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि  अगर सरकार उपरोक्त 23 उपमंडलों के निजीकरण के निर्णय को वापस नहीं लेती है तो परिषद के आगामी आंदोलन जिसमें चाहे सर्कल स्तर का धरना हो या जेल भरो आंदोलन हो, या हड़ताल एक दिन की हो या अनिश्चितकालीन हो, सिरसा सर्कल के सभी कर्मचारी बढ़-चढ़ कर भाग लेंग। गेट मीटिंग में अविनाश चंद्र, देवी लाल बिरडा, हवा सिंह, मदन लाल, शिव कुमार, नरेंद्र, राजेश, विवेक जेटली, कलम सिंह, राय सिंह, सलविंद्र सिंह, राघव सिंह, देव बागड़ी, जितेंद्र सिंह, शिव कुमार शर्मा व ज्वाइंट एक्शन कमेटी के सभी कर्मचारी सहित पदाधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।


दो घंटे कलम छोड़ हड़ताल
डबवाली (ब्यूरो)। बिजली निगम की 23 सब डिविजन को फ्रेंचाइजी के रूप में निजी कंपनियों को दिए जाने के खिलाफ सोमवार को ज्वाइंट एक्शन कमेटी के आह्वान पर गांव डबवाली स्थित 132 केवी बिजलीघर में बिजली कर्मचारियों ने मीटिंग की। इस दौरान कर्मचारियों ने दो घंटे तक सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व आल हरियाणा पावर कार्पोरेशन वर्कर्स यूनियन सब यूनिट डबवाली के प्रधान जसविंद्र सिंह तथा एचएसईबी वर्कर यूनियन के सब यूनिट प्रधान जगदीश सिंह ने किया। सभा का संचालन सब यूनिट सचिव महादेव पारिक व बलवीर सिंह सब यूनिट सचिव ने किया।

सभा को संबोधित करते हुए दोनों अध्यक्षों ने संयुक्त रूप से कहा कि हरियाणा व केंद्र की सरकार आए दिन मजदूर, किसान व कर्मचारी वर्ग के विरोध में गलत निर्णय ले रही है। सन 1998 में बिजली बोर्ड तोड़कर निगम बनाते समय सरकार ने जनता को 24 घंटे व सस्ती बिजली देने का वादा किया था। लेकिन इस समय सरकार ने बिजली के दाम बहुत ज्यादा बढ़ा दिए जिससे बिजली आम आदमी की पहुंच से दूर होती जा रही है।

सरकार अपने निर्णयों की समीक्षा करने की बजाय इस विभाग को निजी हाथों में सौपना चाहती है जिससें आम जनता, मजदूर किसान, कर्मचारी में रोष व्याप्त है। उन्होंने कहा कि समय रहते सरकार ने इन 23 सब डिवीजनों को ठेके पर देने का निर्णय वापस नहीं लिया तो कर्मचारी आंदोलन को ओर तेज करेंगे। बैठक में मौजूद सभी कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ  रोष व्यक्त किया।

रामकिशन यूनिट प्रधान, केवल कृष्ण यूनिट प्रधान, राहुल शर्मा, पाल सिंह, सुभाष चंद्र, जोगिन्द्र सिंह, राम गरीब, राम सुमेर, हरदीप सिंह बराड, जगदीश सिंह जोडा, सुखजीवन, हरदम सिंह, मदन लाल, औम प्रकाश, बूटा सिंह, शीशपाल, चिरंजी लाल, गुरमेल सिंह, जगदीश लाल, उमेश कुमार, गुरबाज, बलवन्त सिंह, प्रहलाद, सतपाल शर्मा ने बैठक में भाग लिया।

इसके अलावा सब यूनिट चौटाला में भी गेट मीटिंग की गई। जिसकी अध्यक्षता राजकुमार व करनैल सिंह ने की। मंच संचालन यूनिट सचिव सुरेश कडवासरा ने किया। सभा में ज्वाइंट एक्शन कमेटी के सभी कर्मचारियों ने भाग लिया और सरकार व निगम प्रशासन के खिलाफ  प्रदर्शन कर नारेबाजी की। मीटिंग में नरेन्द्र शर्मा, अंग्रेज सिंह, संजय कुमार, अंग्रेज लाल, राजेंद्र बराड, सन्नी, अनिल कुमार, मनीराम, करनैल सिंह, चेतराम, छोटूराम जेई, सलिंद्र, लीलाधर, रविंद्र कुमार इत्यादि ने भाग लिया।

सरकार के फैसले का विरोध जारी रहेगा
डिंग मंडी (ब्यूरो)। डिंग सब यूनिट के कर्मचारियों ने सरकार के फैसले के खिलाफ प्रदर्शन किया। बिजली निगम कार्यालय डिंग रोड पर आयोजित प्रदर्शन की अध्यक्षता सब यूनिट प्रधान रमेश कुमार व यूनिट सचिव प्रेम शर्मा ने की। वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार के तानाशाही रवैया को जोरदार विरोध किया जाएगा ताकि आमजन को बिजली की आपूर्ति में परेशानी का सामना न करना पड़े। प्रदर्शन में रामभगत, रामचंद्र, राजेश कुमार, अशोक शर्मा, सुभाष चंद्र, राजेश कथूरिया, जग प्रवेश, सूरजभान, कश्मीर चंद व दीवान चंद आदि कर्मचारी शामिल थे।

सरकार की जनविरोधी नीतियां असहनीय : जाखड़
ऐलनाबाद (ब्यूरो)। राज्य सरकार व बिजली निगम प्रशासन की कर्मचारी विरोधी नीतियों के चलते 23 सब डिवीजनों को निजी हाथों में सौंपने के विरोध में हरियाणा बिजली कर्मचारी ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने सोमवार को स्थानीय बिजली घर परिसर में रोष प्रदर्शन किया। रोष प्रदर्शन की अध्यक्ष बंताराम डूडी ने की जबकि मंच संचालन हरिकिशन ने किया। महासंघ के राज्य प्रेस सचिव विजयपाल जाखड़ ने कहा कि राज्य सरकार व बिजली निगम प्रशासन द्वारा बिजली निगम की 23 सब डिवीजनों को ठेके पर देने का निर्णय कर्मचारी एवं जनविरोधी है। रोष प्रदर्शन को यूनिट प्रेस सचिव राजेश भाकर, जयराम, जोगेंद्र, राजकुमार, रतनलाल, दयाराम, भागीराम, विजय आदि ने भी संबोधित किया।

चोपटा में कर्मचारियों का प्रदर्शन
नाथूसरी चोपटा  (ब्यूरो)। प्रदेश के 23 बिजली सब-डिवीजनों को निजी हाथों में सौंपने के विरोध में सोमवार को चोपटा सब-डिविजन में विरोध प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर हरियाणा स्टेट इलैक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर यूनियन के चोपटा ब्लॉक के प्रधान श्यामलाल ने बताया कि प्रदेश सरकार बिजली निगम को निजी हाथों में सौंपना चाहती है, जिससे कर्मचारी वर्ग कभी सहन नहीं करेगा। इस मौके पर चोपटा क्षेत्र के बिजली निगम कर्मचारी देवकीनंदन, राकेश जांगड़ा, सतपाल ओला, सुभाष, विक्रम, चरणसिंह, लालचंद, ओमप्रकाश, महेंद्र, पवन, राममेहर, रामकुमार, जगमिंद्र, सतीश, रामस्वरूप सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे।

कालांवाली (ब्यूरो)। निजीकरण के विरोध में सोमवार को बिजली कर्मचारियों ने बिजलीघर के प्रांगण में जेई मुकेश शर्मा व गुरजंट सिंह के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया। जेई मुकेश शर्मा ने सरकार द्वारा लागू की जा रही कर्मचारी विरोधी नीतियों का विरोध करते हुए कहा कि उक्त मामले को लेकर एक्शन कमेटी के आह्वान पर यूनिट स्तर पर रोष प्रदर्शन किया जा रहा है तथा कमेटी ही अगला फैसला लेगी। सरकार के फैसले को लेकर कर्मचारियों में रोष है। इस मौके पर रवि कुमार, सुरेश कुमार, चुन्नी राम, राकेश कुमार, अशवनी कुमार, संजय कुमार, हरप्रीत सिंह, गगनदीप, रणजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह, विनोद कुमार, संदीप कुमार, जसविंद्र सिंह, भूप सिंह, दर्शन कुमार, विजय कुमार आदि उपस्थित थे।


रानियां में भी धरना-प्रदर्शन
रानियां (ब्यूरो)। स्टेट कमेटी के आह्वान पर ऑल हरियाणा पावर कार्पोरेशन वर्कर यूनियन के सदस्यों ने बिजली बोर्ड रानियां के प्रांगण में नौ बजे से 11 बजे तक धरना दिया। इस धरने की अध्यक्षता एएचपीसी वर्कर यूनियन के सब यूनिट प्रधान रघुबीर सिंह व एचएसईबी वर्कर यूनियन के सब यूनिट प्रधान भरत लाल मेहता ने की जबकि मनोज कुमार मौजदीन ने भी भाग लिया। इस अवसर पर बंता राम जेई, धर्मपाल, बलदेव सिंह, चंद्रभान, गुरमीत राम इत्यादि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed