फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Sirsa news, During storytelling stage imposed tractors, pilgrims stampede

कथावाचन के दौरान स्टेज में ठोका ट्रैक्टर, श्रद्धालुओं में मची भगदड़

Tue, 22 Nov 2016 01:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Tue, 22 Nov 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
ओढां (सिरसा)। बड़ागुढ़ा थाना क्षेत्र के गांव छतरियां में पंडाल में उपस्थित भीड़ में उस समय भगदड़ मच गई जब चल रहे कार्यक्रम के दौरान एक व्यक्ति ने तैश में आकर स्टेज में ट्रैक्टर ठोक दिया। गनीमत ये रही कि एक व्यक्ति ने भागकर ट्रैक्टर बंद कर चाबी निकाल ली अन्यथा एक बड़ा हादसा हो सकता था क्योंकि पंडाल में भीड़ के साथ-साथ विद्युत आपूर्ति की तारें भी थी। इस संबंध में पुलिस ने ग्रामीणों के बयान पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

जानकारी मुताबिक छतरियां में ग्रामीणों द्वारा गांव की धर्मशाला के निकट साप्ताहिक भागवत कथा का आयोजन करवाया जा रहा है। रात्रि के निर्धारित समयानुसार तकरीबन साढ़े आठ बजे पंडाल श्रद्धालुओं से भरा हुआ था और स्टेज पर कथावाचक जयदेव दाधिच प्रवचन कर रहे थे। बताया जा रहा है कि उसी समय गांव का जय सिंह नामक व्यक्ति ट्रैक्टर लेकर पहुंच गया और आते ही उसने लोगों से यह कहते हुए हंगामा खड़ा कर दिया कि उन्होंने ये क्या बवंडर लगा रखा है। हालांकि लोगों ने उसे समझाने की भी कोशिश की लेकिन तैश आए उक्त व्यक्ति ने स्टेज में पिछले हिस्से में ट्रैक्टर ठोक दिया। अचानक घटी उक्त घटना के बाद पंडाल में बैठे लोगों में भगदड़ मच गई। इस घटना में कथावाचक चोटिल होने से बाल बाल बच गए व एक साउंड सिस्टम व स्टेज क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन

-----------------
हो सकता था बड़ा हादसा
 इस घटना में एक व्यक्ति ने ट्रैक्टर बंद कर चाबी निकालते हुए अगर तत्परता न दिखाई होती तो एक बड़ी घटना घटित हो सकती थी, क्योंकि पंडाल में जहां भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई थी तो वहीं चारों तरफ लगी लाइटों के कारण हर तरफ बिजली की तारें थी अगर वे टूट जाती तो कोई बड़ा हादसा घटित होने से इन्कार नहीं किया जा सकता था। घटना के बाद सुबह ग्राम पंचायत व गांव के कई मौजिज व्यक्ति बड़ागुढ़ा थाना में पहुंचे और कारवाई की मांग की।  
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------------
पुलिस के पहरे में हुआ कथावाचन                                    
इस घटना के बाद दूसरे दिन रात्रि का कथा वाचन पुलिस पहरे में आयोजित किया गया। ग्रामीणों ने इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए आरोपी के खिलाफ कारवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि ये कथा 16 से 23 नवंबर तक आयोजित की जा रही है।

-------------
इस मामले में पुलिस ने पंचायत व गांव के कई लोगों बयान दर्ज करते हुए आरोपी व्यक्ति के जय सिंह के खिलाफ भादसं की धारा 279, 339, 336, 427 व 295 आईपीसी के तहत केस दर्ज कर लिया है तथा आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
कमल कुमार एएसआई बड़ागुढ़ा
------------------------
पंचायत और ग्रामीण इस घटना की निंदा करते हैं। पुलिस में शिकायत दी जा चुकी है। आरोपी के खिलाफ कार्यवाही होनी चाहिए।
मास्टर नंद राम, सरपंच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed