फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   sirsa news,corona vaccine

सात हजार हेल्थ वर्कर्स का होगा टीकाकरण, 34 साइट्स बनाईं

Wed, 23 Dec 2020 10:47 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 23 Dec 2020 10:47 PM IST
विज्ञापन
sirsa news,corona vaccine
उपायुक्त प्रदीप कुमार ने कहा कि ने कहा कि कोरोना वैक्सीनेशन का कार्यक्रम तीन चरणों में किया जाना है। प्रथम चरण में हेल्थ वर्करों को वैक्सीन दी जाएगी। जिला में 7 हजार निजी व सरकारी अस्पतालों के हैल्थ वर्कर का टीकाकरण किया जाएगा। वैक्सीनेशन कार्य के लिए जिला में 34 साइटें बनाई गई है। अधिकारी प्रथम चरण के वैक्सीनेशन कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न करवाने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध समय रहते पूरा कर लें।
विज्ञापन

उपायुक्त प्रदीप कुमार बुधवार को स्थानीय लघु सचिवालय के बैठक कक्ष में कोरोना टीकाकरण को लेकर जिला टास्क फोर्स कमेटी की बैठक में अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उपायुक्त ने कहा कि सबसे पहले सात हजार हेल्थ वर्कर्स को वैक्सीन दी जाएगी, क्योंकि वे लोग कोरोना मरीजों का इलाज कर रहे हैं। उसके बाद पुलिस, ट्रांसपोर्टेशन, साफ-सफाई कर्मचारी या वे शख्स जो प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से कोविड से लड़ रहा है, उन सभी को वैक्सीन दी जाएगी। तीसरे और आखिरी चरण में 50 साल से ऊपर उम्र के व्यक्ति और बीमार लोगों को वैक्सीन दी जाएगी।
विज्ञापन

वैक्सीनेशन कार्य के लिए बनाई गई 34 साइटें
उपायुक्त प्रदीप कुमार ने निर्देश दिए कि सभी एसडीएम अपने-अपने उपमंडलों में बैठकों का आयोजन करें और रणनीति के तहत कार्य करें। उन्होंने बताया कि जिला में सभी जरूरतमंद लोगों को यह दवा उपलब्ध हो सके, इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा तैयारी पूर्ण की जा रही है। इसके लिए जिला में 34 साइटें बनाई गई है तथा प्रत्येक साइट से कम से कम 100 व्यक्तियों का टीकाकरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि हेल्थ वर्करों व सहायक स्टाफ को जिला व खंड स्तर पर प्रशिक्षण दिया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वैक्सीन के उचित भंडारण के लिए डीप फ्रीजर उपलब्ध
उप सिविल सर्जन डॉ. बलेश कुमार ने कोविड-19 के वैक्सीनेशन के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कोविड-19 वैक्सीन का टीकाकरण तीन चरणों में संपन्न किया जाएगा, पहले चरण में जिले में 34 स्वास्थ्य संस्थानों पर सात हजार स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन की दो डोज 28 दिन के अंतराल पर दी जाएगी। इस संबंध में जिले के सभी सरकारी व गैर सरकारी स्वास्थ्य कर्मियों का डॉटा पोर्टल पर अपलोड किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि टीकाकरण होने के पश्चात् लाभार्थियों को अगले 30 मिनट के लिए ऑबर्जवेशन रूम में बिठाया जाएगा ताकि किसी तरह के प्रतिकूल प्रभाव को अच्छे से तुरंत मैनेज किया जा सके। दूसरे चरण में फ्रंट लाइन वर्कर जैसे सभी सरकारी अधिकारी व कर्मचारी, बैंक कर्मी, पुलिस कर्मी, सफाई कर्मचारी, 50 वर्ष से ऊपर की आयु वाले सभी व्यक्तियों व 50 वर्ष से नीचे आने वाले व्यक्ति जिनको कोई न कोई गैर संचारित रोग है, का टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed