{"_id":"60071b258ebc3e32904d6cbc","slug":"sirsa-news-corona-vaccination-sirsa-news-rtk591638514","type":"story","status":"publish","title_hn":"13 केंद्रों पर 1023 स्वास्थ्य कर्मियों को लगाया कोरोना का टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
13 केंद्रों पर 1023 स्वास्थ्य कर्मियों को लगाया कोरोना का टीका
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को जिले में 13 जगहों पर कोरोना वैक्सीन का टीका लगाने का अभियान चलाया। इस दौरान सिरसा में सीएमओ कृष्ण कुमार व बाकी सीएचसी व पीएचसी पर एसएमओ ने भी टीकाकरण करवाया। जिले में 13 केंद्रों पर 1169 फ्रंट लाइन वेरियर को टीकाकरण करने का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन 1023 फ्रंट लाइन वेरियर का टीकाकरण किया गया।
विभाग ने 87.51 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त किया। सिरसा सिविल अस्पताल में 103, माधोसिंघाना में 101, ऐलनाबाद में 70, रानियां में 100, ओढां में 100, चोपटा में 99, बडागुढ़ा में 46, कालांवाली में 100, डबवाली में 46, चौटाला में 56, संजीवनी अस्पताल में 81, डेरा सच्चा सौदा में 51, तोमर नर्सिंग होम में 70 स्वास्थ्य कर्मचारियों को कोरोना का टीका लगाया गया।
कालांवाली सीएचसी में भ्रम निकालने के लिए एसएमओ ने लगवाया पहला टीका
सीएचसी में मंगलवार को सुबह करीब 11 बजे वैक्सीनेशन का कार्य शुरू किया गया। जिसकी पहली डोज अस्पताल में सीएचसी के एसएमओ डॉ. भूषण गर्ग को लगाई गई। इसके तत्पश्चात मेडिकल आफिसर डॉ. रवि कुमार व तीसरा टीका पीएचसी रोड़ी की मेडिकल ऑफिसर डॉ. श्रुति महाजन को लगाया गया। वैक्सीनेशन के कार्य के दौरान कालांवाली के नायब तहसीलदार रामनिवास मुख्यातिथि के तौर पर मौजूद रहे। सीएचसी के एसएमओ डॉ. भूषण गर्ग ने बताया कि वैक्सीनेशन का पहला टीका इसलिए स्वंय लगवाया ताकि आमजन और स्टॉफ सदस्यों को यह संदेश जाए कि यह वैक्सीन सुरक्षित है। इस मौके पर डॉ. दामिनी, डॉ. विकास, डॉ. रश्मी , जगदेव सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
रानियां में एसएमओ की देखरेख में किया गया टीकाकरण
रानियां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के इंचार्ज एसएमओ डा नरेश सहारण ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा भेजी जा रही रिपोर्ट व वैक्सीन के अनुसार संबंधित कर्मचारियों का नियमित रूप से टीकाकरण किया जा रहा है। इसके लिए ड्यूटी इंचार्ज डॉ. मीनल, डॉ. ओपी कंबोज के अलावा पुलिसकर्मी बलदेव सिंह के नेतृत्व में टीकाकरण करवाया गया।