{"_id":"58091aa64f1c1bf36e704705","slug":"sirsa-nangar-nigam-president-sirsa","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक माह के भीतर बन जाएगा अध्यक्ष: चहल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक माह के भीतर बन जाएगा अध्यक्ष: चहल
ब्यूरो / अमर उजाला , सिरसा
Updated Fri, 21 Oct 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर परिषद कार्यालय में वीरवार को प्राधिकृत अधिकारी नगर परिषद एवं उपमंडल अधिकारी परमजीत सिंह चहल ने नवनिर्वाचित पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलवाई। साथ ही स्वच्छता व खुले में शौचमुक्त अभियान का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि एक माह के भीतर अध्यक्ष भी आपमें से एक को मनोनीत हो जाएगा। इस कार्यक्रम में सभी 31 पार्षदों ने भाग लिया। इसके अलावा महिला पार्षदों के साथ उनके परिजन भी पहुंचे हुए थे जिन्हें हॉल के बाहर ही रोक दिया गया। कार्यक्रम में केवल पार्षदों को जाना दिए गया। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए थे।
नगर परिषद कार्यालय में नव निर्वाचित पार्षदों ने वीरवार को शपथ ली कि वे सत्यनिष्ठा और विधि द्वारा स्थापित भारत के संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा व निष्ठा रखेंगे और नगर परिषद सिरसा के सदस्यों के रुप में अपने कर्तव्यों को निष्ठापूर्वक और शुद्ध अंतकरण से निर्वहन करेंगे तथा सभी प्रकार के लोगों के साथ बिना भय या पक्षपात, स्नेह या वैमंयस से संविधान तथा विधि के अनुसार न्याय करेंगे। शपथ मुख्य रूप से स्वच्छता पर केंद्रित थी। इस मौके पर एसडीएम परमजीत सिंह चहल ने स्वच्छता व खुले में शौचमुक्त अभियान की भी शपथ दिलवाई। इस अवसर पर चहल ने पार्षदों को संबोधित करते हुए कहा कि आप अपने-अपने वार्डों के लोगों की समस्याएं सुने व उनका हल करें। उन्होंने कहा कि किसी भी वार्ड में कोई भी विकास कार्य करवाना है तो जिम्मेदारी से करवाएं। स्वच्छता मानव समुदाय का एक आवश्यक गुण है। यह विभिन्न प्रकार की बीमारियों से बचाव के सरलतम उपायों में से एक प्रमुख उपाय है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार द्वारा स्वच्छ भारत अभियान, खुले में शौचमुक्त अभियान चलाया गया है, हमें इन अभियान को आगे बढ़ाना है। कुछ लोग अपने स्वभाव के विपरीत सफाई को कम महत्व देते हैं। घर के निकट की नालियों में गंदा जल तथा अन्य वस्तुएं सड़ती रहती हैं, जोकि स्पष्ट तौर पर बीमारियों को निमंत्रण देता है। उन्होंने कहा कि आप सभी अपने अपने वार्डोें में स्वच्छता व खुले में शौचमुक्त अभियान को आगे बढ़ाएं, लोगों को जागरूक करें, स्वच्छता के महत्व को समझाएं तथा जो भी कल्याणकारी योजनाएं चलाई गई है उन्हें अपने अपने वार्डों में लागू करवाने में सहयोग करें। उन्होंने खुले में शौच करना भी एक गंभीर समस्या है आप सभी अपने-अपने वार्डों में निगरानी कमेटियों के माध्यम से इस पर अंकुश लगाएं व घर-घर जाकर लोगों को जागरुक करें। उन्होंने पार्षदों को बताया कि आप में से कोई एक अध्यक्ष पद पर एक माह के भीतर विराजमान होगा जिसके बाद बैठक की अध्यक्षता प्रधान करेगा। इस मौके पर कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद अतर सिंह, कानूनगो सतपाल सहित सभी वार्ड पार्षद उपस्थित में थे। शपथ ग्रहण समारोह को लेकर पुलिस ने सुरक्षा के पुखता प्रबंध किए हुए थे। हॉल में पार्षदों को जाने दिया गया जबकि उनके परिजनों को बाहर ही रोक दिया गया। कार्यक्रम शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।