फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   sirsa, motercylce, doctor, sirsa

डॉक्टर ने थामी साइकिल, हरियाली के लिए तय करेंगे दो लाख किलोमीटर सफर

Fri, 16 Sep 2016 01:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा Updated Fri, 16 Sep 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
sirsa, motercylce, doctor, sirsa
पर्यावरण - फोटो : bureau
जिला फतेहाबाद के कस्बा भूना निवासी 37 वर्षीय राज फांडन विश्व शांति और पर्यावरण का संदेश लेकर साइकिल से विश्व यात्रा पर निकले हैं। इस दौरान वे दस वर्षों में दो सौ देशों में दो लाख किलोमीटर की यात्रा करते हुए विश्व को शांति, भाईचारा तथा पर्यावरण संतुलन बनाए रखने का संदेश देंगे। साथ ही दो लाख पौधे भी लगाएंगे। वीरवार को डबवाली के एक राजकीय स्कूल में संगोष्ठी के जरिए बच्चों से रूबरू हुए।
विज्ञापन


यात्रा को दिया नाम हरियाली के लिए चक्कर    
वीरवार को शहर के सबसे पुराने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में लायंस क्लब संगठन डबवाली की तीनों शाखाओं लायंस क्लब अक्स, लायंस क्लब आस्था व लायंस क्लब सुप्रीम की ओर से पर्यावरण संरक्षण विषय पर विचार गोष्ठी करवाई गई। जिसमें डॉ. राज फांडन शामिल हुए। उन्होंने बच्चों से कहा कि सभी लोग पर्यावरण के लिए समय निकालें। अपने घरों के आसपास व सार्वजनिक स्थानों पर पौधों का रोपण करें व उनकी देखभाल भी जरूर होनी चाहिए। उन्होंने पर्यावरण असंतुलन के चलते विश्व भर में पैदा हो रहे खतरे के प्रति आगाह किया। फांडेन ने बताया कि 5 सितंबर 2016 को भूना से रवाना हुए थे। हिसार, फतेहाबाद में करीब पांच सौ किलोमीटर की यात्रा करने के बाद वे डबवाली पहुंचे। अब तक वह 48 देशों में जा चुके हैं। उपरोक्त यात्रा शुरू करने से छह माह पहले उसने वियतनाम में ट्रॉयल किया था। वियतनाम के हनोई से होचीमीन सिटी तक करीब 1800 किलोमीटर तक साईकिल यात्रा की। वे दस वर्षों में करीब दो लाख किलोमीटर की यात्रा करेंगे। हिंदी, अंग्रेजी, पंजाबी, तेलुगू, जर्मन सहित छह भाषाओं का ज्ञान है। वे लायंस क्लब इंटरनेशनल के पूर्व रीजनल चेयरमैन रहे हैं। डॉ. राज फांडन के अनुसार त्रिवेणी लगानी चाहिए, चूंकि इसकी उम्र सैकड़ों वर्ष होती है। इसके साथ ही बरगद, नीम, पीपल लगानी चाहिए। फांडन के अनुसार वर्ष 2006 में उसने आस्था हॉस्पिटल खोला था। इसी दौरान उसकी शादी हो गई। 2008 में हिसार के नजदीक एक सड़क हादसे में उसकी पत्नी डॉ. कविता का निधन हो गया। पुन: शादी नहीं करवाई। अपनी माता सुनहरी देवी तथा राम सिंह को संभाला। करीब दो साल पहले दोनों का निधन हो गया था।
विज्ञापन



साईकिल है कुछ खास
डॉ. राज फांडन की साईकिल कुछ खास है। जिसे तैयार करवाने में करीब एक लाख 80 हजार रुपये का खर्च आया है। साईकिल पर जीपीएस सिस्टम, वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ-साथ रात में प्रयोग होने वाले अत्याधुनिक यंत्र लगे हुए हैं। साइकिल में 21 गियर हैं। फांडन के अनुसार वह एक घंटे में 45 किलोमीटर का सफर तय कर सकता है। वह रोजाना 100 किलोमीटर का सफर तय करेंगे। डबवाली से वे बठिंडा (पंजाब) की ओर कूच कर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन्होंने भी रखे विचार
लायन संगठन के प्रांतीय प्रवक्ता सतीश जग्गा ने कहा कि हमारे पूर्वजों ने पर्यावरण से अपनी दोस्ती निभाई और वो इस का महत्व बखूबी समझते थे लेकिन अब लगातार दो तीन पीढ़ियों से हम प्रकृति और पर्यावरण का दोहन कर रहे हैं, जिसके गंभीर परिणाम भी हमें भुगतने पड़ रहे हैं। अगर इसी गति से कुदरती खजानों का दोहन जारी रहा और हमने बिगड़ते पर्यावरण संतुलन को सुधारने की कोशिश न की, तो यह सब एक दिन महाविनाश का कारण बनेगा। गोष्ठी में ब्लॉक शिक्षा अधिकारी बलजिंदर भंगू, मुकेश कामरा, वेद भारती, ओम प्रकाश सचदेवा व गुरदीप कामरा ने भी विचार रखे। गोष्ठी का संचालन अक्स प्रधान पंकज मेहता ने करते हुए लायंस क्लब संगठन द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में भी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed