{"_id":"58334cb04f1c1bb604b3aa24","slug":"sirsa-in-sex-ratio-in-the-state-in-the-first-place","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिंगानुपात में सिरसा प्रदेश में पहले स्थान पर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिंगानुपात में सिरसा प्रदेश में पहले स्थान पर
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
Updated Tue, 22 Nov 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसा। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत कारगर कदम उठा कर जिला सिरसा प्रदेश भर में लिंगानुपात में प्रथम स्थान पर है। अक्तूबर 2016 का जिला सिरसा का लिंगानुपात 931 है जो कि प्रदेश के सभी जिलों में सबसे अधिक है।
यह जानकारी मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ. राकेश गुप्ता ने सोमवार को प्रदेश के सभी उपायुक्तों, सिविल सर्जन व जिला न्यायवादी विभाग के अधिकारियों की संयुक्त वीडियो कॉफ्रेंसिग की अध्यक्षता करते हुए दी।
वीडियो कॉफ्रेंस के बाद उपायुक्त शरणदीप कौर बराड़ ने बताया कि जिला सिरसा में लिंगानुपात में काफी सुधार हुआ है। इस समय सिरसा जिला का लिंगानुपात 931 है जबकि फतेहाबाद का 923, पंचकूला का 922, पलवल व हिसार का 919 तथा यमुनानगर का 899 है। उन्होंने कहा कि जिले में स्थित अल्ट्रासाऊंडों का समय-समय पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारयों द्वारा औचक निरीक्षण करके जांच पड़ताल की जा रही है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कुल सात रेड की। इसमें पांच पंजाब व दो राजस्थान में की। उन्होंने बताया कि जिला में अक्तूबर 2016 तक पीएनडीटी व एमटीपी के 20 केस रजिस्टर्ड किए गए हैं जिनमें 10 केस पीएनडीटी व 10 केस एमटीपी के मामले शामिल हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि जिले में गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत महिलाओं को विभिन्न प्रकार की बीमारियों से बचाव के टीके लगाए जा रहे हैं तथा गोलियां दी जा रही है। उन्होंने बताया कि जिले में नवजात बच्चों की देखभाल लिए भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है और बच्चों के खानपान के लिए महिलाओं को ओर अधिक जागरूक किया जा रहा है। उपायुक्त ने बताया कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग द्वारा हेल्पलाइन नंबर 94672-70070 शुरू किया हुआ है। यदि कोई गर्भ में लिंगजांच करता या करवाता है या संलिप्त पाया जाता है तो उसकी सूचना हेल्पलाईन नंबर पर दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा तथा सूचना देने वाले को एक लाख रुपये नकद ईनाम दिया जाएगा। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सतेंद्र गुप्ता, सिविल सर्जन डा. सूरजभान कंबोज, जिला न्यायवऊदी ऊषा बिश्रोई, ड्रग इंस्पेक्टर संदीप गहलान सहित अधिकारी उपस्थित थी।