{"_id":"5745e8014f1c1bd53c6908e8","slug":"sirsa-hindi-news-theeed-jagdish-sirsa","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप सहयोग करो रास्ता निकल जाएगा: चोपड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आप सहयोग करो रास्ता निकल जाएगा: चोपड़ा
ब्यूरो / अमर उजाला, सिरसा
Updated Wed, 25 May 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
थ्ाेहड़
- फोटो : Bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आप सहयोग करो कोई न कोई रास्ता निकल जाएगा। प्रदेश व केंद्र की सरकार आपके साथ है। थेहड़ मसले को लेकर सोमवार को प्रतिनिधि मंडल मिलेगा जिस दौरान केंद्र व राज्य के संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित होंगे। यह बात बुधवार को मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार जगदीश चोपड़ा ने बुधवार को थेहड़ मोहल्ला के लोगों से कहा। उन्होंने कहा कि थेहड़ मामले पर राजनीति करना निदंनीय है, क्योंकि ये मामला हजारों परिवारों से जुड़ा हुआ है। इस मामले में सरकार गंभीर है। साथ ही उन्होंने कहा कि वे लाशों की राजनीति नहीं करना चाहते।
उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों के पास मौका था पर उन्होंने एसी में बैठकर मलाई खाई है। यह मामला उस वक्त सुलझ सकता था पर किसी ने सिरदर्दी नहीं ली। उन्होंने कहा कि सरकारी वकीलों ने कोर्ट में मामले की अच्छी पैरवी नहीं की। चोपड़ा ने कहा कि यह आप का दर्द नहीं है बल्कि हमारा दर्द है। ये जो आज आपकी आंखों में आंसू हैं ये पिछली सरकारों की देन हैं। उन्होंने कहा कि अभी कल जनरल एडवोकेट, पुरातत्व विभाग राज्य सरकार और केंद्र सरकार, मुख्यमंत्री और संबंधित अधिकारियों की बैठक करीब साढे़ तीन घंटे तक हुई है। इस मामले पर विस्तार से चर्चा की गई है जो भी तरीका थेहड़ को बचाने के लिए निकला उसी को अपनाया जाएगा ताकि हजारों घर उजडने से बच सकें। हम लाशों की राजनीति नहीं करना चाहते आज कुछ लोग आते हैं आपको जाम लगाने की बात कहते हैं ताकि गोलियां चलें। आप लोग सहयोग करें हम ऐसा नहीं करना चाहता। मैं दावा करता हूं कि राज्य सरकार व केंद्र सरकार आपके साथ है और आपका सहयोग रहा तो इस थेहड़ की एक भी ईंट नहीं उखड़ने देंगे। इस अवसर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष यतिंद्र सिंह एडवोकेट, पूर्व जिलाध्यक्ष अमीर चंद मेहता, माटी कला बोर्ड के चेयरमैन गुरदेव सिंह राही, अमन चोपड़ा, रत्न लाल बामनीया, प्रदीप रातुसरिया, वीर शांति स्वरूप, पंजाबी सेना अध्यक्ष राहुल सेतिया सहित अनेक नेता उपस्थित थे। इस दौरान भारी पुलिस बल की तैनाती रही।