फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   sirsa, hindi news, ashok tanwar, sirsa

पिछले पांच साल में नप में हुआ भ्रष्टाचार का खेल : अशोक तंवर

Mon, 03 Oct 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा Updated Mon, 03 Oct 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि पिछले पांच साल से सिरसा नगर परिषद में भ्रष्टाचार का खुला खेल हुआ और जनता के पैसे को बेरहमी से लूटा गया। इसी का प्रतिफल यह रहा कि इनेलो बुरी तरह से अपने घर में ही समाप्त प्राय: हो गई।
विज्ञापन

    वे रविवार रात को रानियां बाजार स्थित वार्ड 19 से नगर पार्षद नीतू सोनी एवं पार्षद प्रतिनिधि अमित सोनी द्वारा आयोजित समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर रहे थे। अध्यक्षता हलोपा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोविंद कांडा ने की। डॉ. तंवर ने कहा कि इस तरह की जीत रतिया विधानसभा में कांग्रेस  की हुई थी। नीतू सोनी की जीत का पूरे हरियाणा प्रदेश में चर्चा है। वार्ड 19 में वंशवाद की राजनीति को समाप्त करके नीतू सोनी ने 30 साल बाद जीत दर्ज करके इतिहास रचा है। यह चुनाव एक साधारण परिवार और अमीर घराने के बीच था जिसमें वार्ड के मतदाताओं ने पूरे हौसले और ताकत के साथ इसे अपना चुनाव मानते हुए अमित सोनी को मजबूती दी।
विज्ञापन

    हलोपा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोविंद कांडा ने नीतू सोनी और उनके पति अमित सोनी को शुभाशीष देते हुए कहा कि नगरपरिषद के चुनावों में हलोपा और कांग्रेस के उम्मीदवार सर्वाधिक जीतकर आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

    इस अवसर पर वरिष्ठ नेता मोहन लाल डरोलिया, होशियारी लाल शर्मा, आनंद बियाणी, गुरनाम झब्बर, युवा नेता शीशपाल केहरवाला, लादूराम पूनिया, सुरजीत भावदीन, स्वर्णकार संघ के संरक्षक रूपराम सोनी, गजानंद सोनी, बलबीर सोनी, लीलाधर सैनी, नगर पार्षद बलजीत कौर, नगर पार्षद विकास जैन, नगर पार्षद सुनील कुमार, राजेंद्र मकानी, नगर पार्षद मकानी, हरदास रिंकू, रितेश जोशी, नवीन केडिया, अरुण शर्मा, अश्वनी सोनी, विपिन सोनी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed