फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Sirsa: Gurvinder Singh, director of Bhai Kanhaiya Ashram, will be honored with Padmashree

Sirsa: भाई कन्हैया आश्रम के संचालक गुरविंदर सिंह होंगे पद्मश्री से सम्मानित, उपमुख्यमंत्री ने की मुलाकात

Fri, 26 Jan 2024 09:36 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 26 Jan 2024 09:36 PM IST
सार

हरियाणा के सिरसा के भाई कन्हैया लाल आश्रम के संचालक दिव्यांग गुरविंदर सिंह को पद्मश्री के लिए नामांकित किया गया है। जिन्हें दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रोपदी सम्मानित करेंगी।

विज्ञापन
Sirsa: Gurvinder Singh, director of Bhai Kanhaiya Ashram, will be honored with Padmashree
भाई कन्हैया आश्रम के संचालक गुरविंदर सिंह - फोटो : संवाद

विस्तार

हिसार रोड स्थित भाई कन्हैया आश्रम के संचालक पिछले 19 सालों से मानवता की भलाई का कार्य कर रहे है। आज तक उन्होंने 700 से ज्यादा बेसहारा लोगों की मदद की है। 500 से ज्यादा लोगों को अपने परिवारों से मिलवा चुके हैं। बहुत सी लड़कियों की शादी कर चुके हैं।
विज्ञापन


आश्रम के संचालक गुरविंद्र सिंह ने नागरिक अस्पताल में मरीजों के लिए नि:शुल्क दूध सेवा से शुरूआत की। वही सिंह की ओर से विधवा, आर्थिक कमजोर बच्चों ंव तलाकशुदा महिलाओं के बच्चों के लिए बिना फीस काउंटर का स्कूल भी बनाया है। जिसमें बच्चों से कोई फीस नहीं ली जाती।
विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री ने की मुलाकात

हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने पद्म श्री पुरुस्कार के लिए नामित सिरसा के समाजसेवी सरदार गुरविंदर सिंह से मुलाकात की। सिरसा स्थित उनकी संस्था में पहुंचे और उन्हें बधाई दी।सरदार गुरविंदर सिंह भाई कन्हैया मानव सेवा ट्रस्ट का संचालन करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुझे पद्मश्री के लिए नामांकित किया गया है बहुत खुशी की हो रही है। पिछले 19 साल से मानवता भलाई का कार्य कर रहे हैं। आगे भी ये सेवा ऐसे ही जारी रहेगी। - गुरविंदर सिंह, संचालक, भाई कन्हैया आश्रम सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed