फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Sirsa first in online oath ceremony

Sirsa News: ऑनलाइन शपथ कार्यक्रम में सिरसा प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Sep 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
Sirsa first in online oath ceremony
सिरसा। नशा मुक्त भारत अभियान के तहत आयोजित ऑनलाइन शपथ कार्यक्रम में जिला सिरसा ने हरियाणा ही नहीं बल्कि पूरे देश में पहला स्थान हासिल किया है। यह उपलब्धि 13 अगस्त को मनाई गई नशा मुक्त भारत अभियान की पांचवीं वर्षगांठ पर आयोजित ऑनलाइन शपथ कार्यक्रम में मिली।
विज्ञापन


इस कार्यक्रम में हरियाणा राज्य ने देशभर में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जहां कुल 76,001 नागरिकों ने नशा मुक्ति की शपथ ली। इनमें से अकेले जिला सिरसा से 35 हजार नागरिकों ने ऑनलाइन पंजीकरण कर नशा मुक्ति की शपथ ली, जो कि पूरे देश के किसी भी जिले से हुई सर्वाधिक भागीदारी रही।
विज्ञापन




उपायुक्त शांतनु शर्मा ने कहा कि नशा मुक्त भारत अभियान सरकार का बहुत महत्वाकांक्षी कार्यक्रम है, जिसमें सिरसा वासियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हुए सिरसा को पहले पायदान पर पहुंचाया और नशा मुक्त समाज के लिए सक्रिय भागीदारी के लिए कदम बढ़ाया है। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं, सामाजिक संस्थाओं, शैक्षणिक संस्थानों, पंचायतों और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े लोगों के योगदान की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपायुक्त ने विश्वास जताया कि सिरसा की यह उपलब्धि आने वाले समय में पूरे प्रदेश और देश के लिए प्रेरणास्रोत साबित होगी और नशा मुक्त भारत के सपने को साकार करने में अहम भूमिका निभाएगी। जिला समाज कल्याण अधिकारी सत्यवान ढिलोड ने बताया कि बीते दिन हुई बैठक में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी व विभाग की एसीएस जी. अनुपमा ने भी जिले की सराहना की है।


उन्होंने बताया कि अभियान के तहत सिरसा जिले में व्यापक स्तर पर गतिविधियां आयोजित की गईं। स्कूलों, कॉलेजों, पंचायत भवनों, खेल विभाग से जुड़े संस्थानों, आंगनबाड़ी केंद्रों और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्थलों पर विशेष कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को नशे से दूर रहने का संकल्प दिलाया गया। इसके अलावा, सभी शपथ लेने वालों के नाम नशा मुक्त भारत अभियान की आधिकारिक वेबसाइट पर पंजीकृत किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed