{"_id":"63372d5d63db2202610a1a85","slug":"sirsa-depot-gets-three-new-euro-vi-compliant-buses-sirsa-news-hsr6433922147","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरसा डिपो को मिली यूरो-6 मानक की तीन नई बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरसा डिपो को मिली यूरो-6 मानक की तीन नई बसें
विज्ञापन
बस स्टैंड काउंटर पर खड़ी बसें ।
- फोटो : Sirsa
सिरसा। रोडवेज बसों में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। करीब एक वर्ष पहले मंजूर हुई बसें अब डिपो में तैयार होकर पहुंचना शुरू हो चुकी है। सिरसा डिपो में शनिवार को तीन नई यूरो सिक्स बसें पहुंचने की उम्मीद है। जिन्हें लेने के लिए रोडवेज के चालक गुरुग्राम पहुंचे है। जबकि शेष रही 27 बसें भी जल्द ही डिपो में पहुंचेंगी। जिसके बाद रोडवेज बसों की कमी दूर होगी और यात्रियों को इसका काफी लाभ मिलेगा ।
करीब एक वर्ष पहले सिरसा डिपो को यूरो सिक्स बसें देने के लिए मुख्यालय की ओर से मंजूरी दी गई थी। मुख्यालय की ओर से 30 बसों को सिरसा डिपो में भेजने के लिए मंजूर किया गया था। ऐसे में बसों को तैयार करने में समय अधिक लगने के कारण अब एक वर्ष बाद सिरसा को नई यूरो सिक्स बसें मिल पाई है। बसों को लाने से लिए रोडवेज की ओर से तीन चालक भी गुरुग्राम भेजे गए हैं। जोकि शनिवार तक सिरसा डिपो में पहुंचेंगी। इसके पश्चात आरटीओ की ओर से बसों की पासिंग करवाई जाएगी। जिसके बाद सभी बसों को रूट पर उतारा जाएगा। रोडवेज की ओर से इन सभी बसों को सिरसा से दिल्ली व चंडीगढ़ रूट पर ही चलाने को लेकर तैयारी की जा रही है। जिससे यात्रियों को इसका काफी लाभ मिल सकेगा ।
प्रदूषण रहित होंगी यूरो सिक्स की सभी बसें
यूरो सिक्स की सभी बसें प्रदूषण रहित है। जिससे पर्यावरण पर भी कोई नुकसान नहीं होगा। हालांकि दिल्ली सरकार की ओर से भी यूरो सिक्स बसों को दिल्ली में एंट्री देने के आदेश दिए थे। जबकि सिरसा डिपो के पास सभी यूरो 4 बसें ही उपलब्ध थी। एक अक्तूबर से यूरो 4 बसों की एंट्री बैन थी। हालांकि अब दिल्ली सरकार की ओर से इसकी समय अवधि को भी पहले से बढ़ाया गया है।
विज्ञापन
झज्जर और रोहतक से भी पहुंची है पुरानी 33 बसें, नई बसों के पहुंचने पर 202 होगी संख्या
करीब एक सप्ताह पहले ही झज्जर और रोहतक डिपो से भी 33 पुरानी बसें सिरसा डिपो में पहुंची है। जिसके बाद सिरसा डिपो में रोडवेज बसों की संख्या बढ़कर 133 तक पहुंच गई है। ऐसे में अब तीन नई बसों के पहुंचने के बाद इनकी संख्या 136 हो जाएगी। इसके अलावा रोडवेज के पास 33 बसें किलोमीटर स्कीम की भी हैं। जबकि डबवाली सब डिपो में 36 बसें को अलग अलग रूटों पर संचालन हो रहा है। ऐसे में नई बसें पहुंचे पर सिरसा जिले में 202 बसों की संख्या हो जाएगी। हालांकि अब रोडवेज में चालक और परिचालकों की कमी होने के कारण रोडवेज को इसका नुकसान उठाना पड़ेगा।
मुख्यालय की ओर से 30 नई बसें मंजूर की गई थी। इनमें से तीन बसें तैयार हो चुकी है। जोकि जल्द ही डिपो में पहुंचेंगी। इसके बाद अन्य बसें भी जल्द ही पहुंचने की उम्मीद है। डिपो में बसों की कमी दूर हो चुकी है।
-केआर कौशल, रोडवेज महाप्रबंधक, सिरसा डिपो।