{"_id":"634459753dcdd21fb9470af2","slug":"sirsa-dengue-patient-found-in-dabwali-sirsa-news-hsr6442626107","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरसा : डबवाली में डेंगू का मरीज मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरसा : डबवाली में डेंगू का मरीज मिला
विज्ञापन
सर्वे के दौरान लारवे की तलाश करते स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी।
- फोटो : Sirsa
सिरसा/कालांवाली। डबवाली में सोमवार को डेंगू पीड़ित मिला है। जिले में डेंगू पीड़ितों को आंकड़ा 52 तक पहुंच गया है। इसके चलते स्वास्थ्य विभाग ने क्षेत्र में सर्वे करवाने के निर्देश दिए हैं। वहीं, कालांवाली में बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ने के चलते स्वास्थ्य विभाग की टीमें स्पेशल सर्वे कर रही है। टीमें घरों में पहुंचकर मरीजों के बारे में जानकारी ले रही है और उनके लक्षणों की भी जांच भी कर रही है।
मौसम में बदलाव होने और बारिश के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सर्वे प्रक्रिया और सैंपल लेने की प्रक्रिया को भी तेज कर दिया है। सिरसा शहर में अब तक 17 डेंगू पीड़ित मिले हैं, जबकि अन्य मरीज ग्रामीण क्षेत्रों सेे हैं। स्वास्थ्य विभाग नेे एक से 10 अक्तूबर तक एंटी फीवर सर्वे किया है। इसके तहत टीमें करीब 74 हजार घरों का सर्वे
कर लोगों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी एकत्र की और जमा पानी में लारवे की जांच की। स्वास्थ्य विभाग ने इस सीजन अब तक 1403 घरों को लारवा मिलने पर नोटिस जारी किया है। इसके साथ ही लोगों को घर के आसपास पानी एकत्र न होने देने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
वर्जन
जिले में डेंगू के मरीजों का पूरा इलाज किया जा रहा है। जिले में अब तक 52 डेंगू के मरीज मिल है। मरीजों के घर सहित अन्य स्थानों पर फॉगिंग करवाई जा रही है। - डॉ. संजय कुमार, जिला महामारी अधिकारी, सिरसा।