फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Sirsa Club Election: Suresh Sharma became Senior Vice President, defeating rival Dr. Ashok Parik by 324 votes

सिरसा क्लब चुनाव : सुरेश शर्मा बने वरिष्ठ उपप्रधान, प्रतिद्वंद्वी डॉ. अशोक पारिक को 324 वोट से हराया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Sirsa Club Election: Suresh Sharma became Senior Vice President, defeating rival Dr. Ashok Parik by 324 votes
सिरसा क्लब के चुनाव में विजेता सचिव राजेश गोयल लाला को बधाई देते भाजपा नेता गोबिंद कांडा। - फोटो : Sirsa
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। पांच वर्षों के बाद सिरसा क्लब में चुनाव रविवार को संपन्न हुए। क्लब के पांच पदों के लिए 10 उम्मीदवार मैदान में थे। चुनाव में 872 सदस्यों ने अपना मत दिया। इसके बाद शाम को परिणाम जारी हुए। इसमें सुरेश शर्मा 324 वोटों से जीते और वरिष्ठ उप प्रधान बने। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी डॉ. अशोक पारिक को हराया।
सिरसा क्लब में रविवार को सुबह आठ बजे ही चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई। चुनाव करवाने के लिए अलग-अलग पदों के लिए कुल पांच ईवीएम लगाई गई। शाम पांच बजे तक मतदान प्रक्रिया जारी रही। चुनाव में 103 वोट से इशू बंसल ने उपप्रधान का पद जीता। सचिव पद के लिए राजेश गोयल लाला 13 वोट व सह सचिव के लिए राजन बावा 112 वोट से जीते। कोषाध्यक्ष के लिए नकुल मोहंता 45 वोट से विजयी हुए। चुनाव प्रक्रिया खत्म होने के बाद सभी सदस्यों ने एक दूसरे को बधाई दी।
विज्ञापन

872 सदस्यों ने डाला मत
सिरसा क्लब के 931 सदस्यों में से शाम पांच बजे तक 872 सदस्यों ने ही मतदान किया। इसके परिणाम शाम छह बजे के बाद जारी होने शुरू हुए। चुनावों के नतीजे जारी होते ही विजेता उम्मीदवारों के समर्थकों ने क्लब में आतिशबाजी शुरू कर दी। विजेताओं को बधाई देने के लिए सदस्यों की भीड़ लगना शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो पक्षों में बंटा था चुनाव, कांटे की रही टक्कर
सिरसा क्लब के चुनाव में एक पक्ष में जहां वरिष्ठ उप प्रधान के लिए डॉ. अशोक पारिक, उप प्रधान के लिए प्रेम जैन, सचिव के लिए राजेश गोयल, सह सचिव के लिए श्याम मेहता, कोषाध्यक्ष के लिए नकुल मोहंता चुनावी मैदान में उतरा, तो वहीं दूसरे पक्ष में वरिष्ठ उप प्रधान के लिए सुरेश शर्मा, सचिव के लिए रोहित गनेरीवाला, कोषाध्यक्ष के लिए अनमोल मेहता, उप प्रधान के लिए ईशू बांसल व सह सचिव के लिए राजन बावा मैदान में रहा। दो पक्षों में कांटे की टक्कर इस प्रकार से रही। दोपहर तक क्लब का कोई भी व्यक्ति यह सुनिश्चित नहीं कर पाया कि जीत किसकी होगी।
इन पदों के लिए
वरिष्ठ उपप्रधान
सुरेश शर्मा 598
डॉ. अशोक पारिक 274
उपप्रधान
ईशू बांसल 485
प्रेम जैन 382
-----
सचिव
राजेश गोयल लाला 442
रोहित गनेरीवाला 429
सह सचिव
राजन बावा 490
शाम मेहता 442
कोषाध्यक्ष
नकुल मोहंता 456
अनमोल मेहता 411
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed