फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Sirsa Airforce Station: 50 unarmed dogs become an obstacle in the flight of fighters

सिरसा एयरफोर्स स्टेशन : लड़ाकू विमानों के उड़ान में बाधा बने 50 लावारिस कुत्ते

Thu, 05 Nov 2020 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Sirsa Airforce Station: 50 unarmed dogs become an obstacle in the flight of fighters
यहां का एयरफोर्स स्टेशन देश के महत्वपूर्ण एयरफोर्स स्टेशनों में शामिल है। यहां मिराज, सुखोई और मिग जैसे महत्वपूर्ण लड़ाकू विमान हैं। इन दिनों परिसर में घूमने वाले लावारिस कुत्ते एयरफोर्स सुरक्षा शाखा के लिए चिंता के विषय बने हुए हैं। इन्हें पकड़ने के लिए नगर परिषद ने दो दिन तक एयरफोर्स स्टेशन में अभियान भी चलाया, लेकिन नगर परिषद के सफाई कर्मचारी पकड़ने में असफल रहे। अब एयरफोर्स प्रबंधन ने पशु पालन विभाग से संपर्क साधा है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक सिरसा एयरफोर्स स्टेशन में करीब 50 से अधिक लावारिस कुत्ते घूम रहे हैं। ये कुत्ते एयरफोर्स के फ्लाइंग जोन में चले जाते हैं, जो कि हवाई पट्टी व विमानों के लिए खतरनाक हैं। कई बार उड़ान में भी कुत्ते बाधा डालते हैं। लड़ाकू विमानों की सुरक्षा को देखते हुए इन्हें पकड़ने के लिए एयरफोर्स सुरक्षा शाखा के एक अधिकारी ने कुछ दिनों पहले नगर परिषद सिरसा के अधिकारी के समक्ष यह मामला रखा। तब बीते सप्ताह वीरवार को नगर परिषद के 20 सदस्यीय सफाई कर्मचारियों ने एयरफोर्स में कुत्ते पकड़ने का अभियान चलाया, लेकिन नप के सफाई कर्मचारी एक भी कुत्ता नहीं पकड़ पाए। अगले दिन शुक्रवार को फिर से नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने एयरफोर्स के कर्मचारियों के साथ कुत्तों को पकड़ने का अभियान चलाया, फिर भी कुत्ते पकड़े नहीं जा सके। बताया जा रहा है कि सफाई कर्मचारी कुत्ते पकड़ने में प्रशिक्षित नहीं है। अभियान के दौरान कुत्ते झाड़ियों में छिप गए। इसके बाद सफाई कर्मचारी निराश होकर लौट आए।
विज्ञापन

कोट
एयरफोर्स के अधिकारियों ने लावारिस कुत्तों को पकड़ने के लिए संपर्क किया था। हमने उन्हें कुत्ते पकड़ने का आश्वासन दिया है। शहर में एक एनजीओ भी आवारा कुत्तों को पकड़ने का काम करता है, उनके पास पिंजरा भी है। एक पिंजरा हमने भी वन विभाग से लिया हुआ है। करीब 50 कुत्ते होने की बात अधिकारियों ने बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुखविंद्र चौहान, डिप्टी डायरेक्टर, पशु पालन विभाग, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed