{"_id":"68adf753052214f2ef02db6d","slug":"silver-jubilee-of-ganesh-mandir-begins-sirsa-news-c-128-1-svns1027-143166-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: गणेश मंदिर में रजत महोत्सव का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: गणेश मंदिर में रजत महोत्सव का आगाज
विज्ञापन
ऐलनाबाद। रजत महोत्सव के आगाज के दौरान गणेश जी की शोभायात्रा के दौरान कालांकार प्रस्तुति देते हु
ऐलनाबाद। गणेश मंदिर में आयोजित सात दिवसीय रजत महोत्सव का शुभारंभ मंगलवार को धूमधाम से हुआ। पहले दिन सजे-धजे रथ पर विराजित भगवान गणेश की प्रतिमा के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा नोहर रोड बगीची धाम से शुरू होकर पंचमुखी चौक गांधी चौक ताऊ देवीलाल चौक से होती हुई गणेश मंदिर पहुंची।
शोभायात्रा में बैंड-बाजे, झांकियां और भजन मंडलियों ने भक्तिमय माहौल बना दिया। श्रद्धालु जगह-जगह खड़े होकर पुष्पवर्षा करते दिखे, वहीं कई स्थानों पर आरती और प्रसाद वितरण की व्यवस्था रही।
सात दिन तक होगा आयोजन
श्री गणेश सेवा समिति के प्रधान कमल चमड़िया ने बताया कि महोत्सव के दौरान प्रतिदिन धार्मिक अनुष्ठान, प्रवचन, भजन संध्या और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। समापन दिवस पर विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। भक्तों ने गणपति बप्पा मोरया के जयघोष के साथ उत्सव का उल्लास पूर्वक स्वागत किया।