{"_id":"6a835573365d90dfe2012c08","slug":"sikh-jathebandiyan-will-go-ambala-on-25-august-sirsa-news-c-128-1-svns1027-163375-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: पंजोखरा साहिब मामले में 25 को अंबाला में जुटेंगी सिख जत्थेबंदियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: पंजोखरा साहिब मामले में 25 को अंबाला में जुटेंगी सिख जत्थेबंदियां
Tue, 18 Aug 2026 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Tue, 18 Aug 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
13 अगस्त को हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने विरोध प्रदर्शन किया था
फोटो-- 16
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। गुरुद्वारा श्री पंजोखरा साहिब में 7 अगस्त को हुई घटना पर किसान और सिख संगठनों ने रोष जताया है। उन्होंने सिख नौजवानों पर दर्ज मामलों का भी विरोध किया। भारतीय किसान एकता के प्रदेशाध्यक्ष लखविंद्र सिंह औलख और गुरमेज सिंह ने सोमवार को पुलिस पर आरोप लगाए।
किसान नेताओं ने कहा कि पुलिस ने मुख्य आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। इसके बजाय सिख नौजवानों पर मुकदमे दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। 13 अगस्त को हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने विरोध प्रदर्शन किया था।
इस दौरान प्रशासन ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े। इसमें कई लोग घायल हुए और वाहनों को नुकसान पहुंचा। औलख और गुरमेज सिंह ने हरसिमरन मंड की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन
उन्होंने 13 अगस्त को दर्ज मुकदमे वापस लेने के लिए कहा। गिरफ्तार नौजवानों को बिना शर्त रिहा करने की भी मांग की गई।संगठनों ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 25 अगस्त को विशाल एकत्रीकरण होगा। यह एकत्रीकरण गुरुद्वारा मंजी साहिब, अंबाला में किया जाएगा।
इसमें आगे के संघर्ष की रणनीति तय की जाएगी। उन्होंने निहंग सिंह जत्थेबंदियों और किसान यूनियनों से अपील की। अन्य सिख संगठनों से भी बड़ी संख्या में शामिल होने के लिए कहा गया।
विज्ञापन
फोटो