फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   shri nanded gojoor sahib travel registration upto 30 april

Sirsa News: श्री हजूर साहिब नांदेड़ यात्रा की 30 अप्रैल तक बढ़ाई तारीख

Tue, 21 Apr 2026 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 21 Apr 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
shri nanded gojoor sahib travel registration upto 30 april
- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पांच मई को कुरुक्षेत्र से विशेष रेलगाड़ी को झंडी दिखाकर करेंगे रवाना
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। श्री हजूर साहिब नांदेड़, महाराष्ट्र जाने के लिए अब वरिष्ठ नागरिक 30 अप्रैल तक सरल पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। पहले 15 अप्रैल आखिरी तारीख दी गई थी। बाद में वरिष्ठ नागरिकों की मांग पर इसे प्रदेश सरकार ने बढ़ा दिया है।

जिला जनसूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी रामनाथ ने बताया कि मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत श्री हजूर साहिब नांदेड़, महाराष्ट्र के लिए 5 मई को कुरुक्षेत्र से पहली विशेष ट्रेन रवाना होगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर प्रदेश के विभिन्न जिलों से जाने वाली संगत को रवाना करेंगे। जिन वरिष्ठ नागरिक, जिनकी आयु 60 वर्ष से अधिक है और उनकी पारिवारिक आय एक लाख 80 हजार रुपये से कम है। वे इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन

योजना का लाभ उठाने के लिए सरल हरियाणा पोर्टल पर अब 30 अप्रैल तक पंजीकरण किया जा सकता है। पात्र व्यक्ति नजदीकी सीएससी सेंटर या अपने स्मार्ट फोन से सरल हरियाणा पोर्टल पर घर बैठे इस निशुल्क यात्रा के लिए पंजीकरण कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

योजना का लाभ उठाने के लिए यह होगी पात्रता

रामनाथ ने बताया कि वैध फोटो पहचान पत्र , परिवार पहचान पत्र (पीपीपी), शारीरिक रूप से यात्रा के लिए फिट होने की स्व घोषणा तथा पिछले तीन वर्षों में योजना का लाभ न लेने की घोषणा शामिल है। आवेदक का हरियाणा का निवासी होना अनिवार्य है। वरिष्ठ नागरिक को एक सहायक को पूर्ण भुगतान पर साथ ले जाने की अनुमति है। वहीं, 18 से 60 वर्ष आयु वर्ग या 1.80 लाख से अधिक आय वाले लोग इस योजना का लाभ पूर्ण भुगतान पर उठा सकते हैं। उन्होंने बताया कि पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर संचालित इस योजना में यात्रियों के रहने, खाने और स्थानीय परिवहन की पूरी व्यवस्था सरकार की ओर से की जाएगी।

पंजीकरण के बाद डीआईपीआरओ कार्यालय में देनी होगी सूचना
आवेदन करने के उपरांत आवेदक को वाणिज्य भवन की चौथी मंजिल पर स्थित जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी कार्यालय सिरसा में देनी होगी ताकि पात्र व्यक्तियों की सूचना समय पर आगे भेजी जा सके। पंजीकृत आवेदकों से अनुरोध है कि वे 01 मई से पहले यह सूचना डीआईपीआरओ कार्यालय में अवश्य दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed