फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Shopkeeper missing for five days, father suspects kidnapping

Sirsa News: दुकानदार पांच दिन से लापता, पिता ने जताई अपहरण की आशंका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Aug 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Shopkeeper missing for five days, father suspects kidnapping
सिरसा। रोड़ी बाजार का एक दुकानदार पांच दिन से लापता है। दुकानदार के पिता ने उसके अपहरण होने की आशंका जताते हुए पुलिस शहर थाना में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने अभियोग दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। वहीं शहर थाना प्रभारी चरणजीत सिंह का कहना है कि यह मामला अपहरण का नहीं, बल्कि रुपये के लेनदेन का है।
विज्ञापन


दुकानदार के पिता ने बताया कि उन्हें पता चला है कि उक्त लोग उसके बेटे से लगातार पैसों की मांग कर रहे थे। ये लोग उसे दुकान पर आकर धमकाते और जान से मारने की धमकी दे रहे थे। 17 अगस्त रात 9 बजे उनका बेटा यश लापता हो गया, उसका मोबाइल भी बंद आ रहा है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में भीम कॉलोनी निवासी सुरेंद्र सिंह ने बताया है कि उनकी रोड़ी बाजार में राजेंद्रा बैग हाउस के नाम से दुकान है। इसका काम उनका बेटा यश देखता है। कुछ समय पहले यश क्रिकेट बुकी व सट्टे काम करने वालों के चंगुल में फंस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरेंद्र का कहना है कि उसे पता चला है कि यश पिछले कुछ समय में दुकान में रोजाना जितनी भी आमदनी होती थी, वह राशि उक्त लोगों के दबाव में आकर उनको दे रहा था। यश अब तक दुकान से करीब 50-60 लाख रुपये उक्त लोगों को दे चुका था। सुरेंद्र का कहना है कि यश ने अपनी मां संतोष देवी के बैंक अकाउंट से करीब 11 लाख रुपये निकालकर उक्त लोगों को दे रखे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed