फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Sero servey from 15

15 शुरू होगा सीरो सर्वे, 400 लोगों के लिए जाएंगे सेंपल,

Thu, 03 Jun 2021 11:01 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
Sero servey from 15
कोरोना का रिकवरी रेट बढ़ रहा है। रिकवरी रेट भी 94 से ऊपर चला गया है। ऐसे में अब स्वास्थ्य विभाग 15 जून से सीरो सर्वे करवाएगा। यह सर्वे रैंडम होंगे। वहीं, वीरवार को जिले में कोरोना के 108 नए केस आए। साथ ही आठ लोगों की मौत हो गई जबकि ब्लैक फंगस का कोई नया मामला नहीं आया। अब तक जिले में कोरोना टेस्टिंग के लिए 3,71,336 सैंपल लिए गए हैं। इनमें से 28,484 संक्रमित मिले हैं, जिनमें से 26,892 लोग ठीक हो चुके हैं। इस प्रकार अब 1165 कोरोना केस एक्टिव हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग कोरोना की दूसरी स्टेज में 15 जून से सीरो सर्वे करवाने जा रहा है। सीरो सर्वे रैंडमली होगा, जिसमें कि विभाग अलग अलग जगहों से करीब 400 लोगों के सैंपल लेंगे जिससे कि पता चलेगा कि कोरोना संक्रमण कितने लोगों में से होकर निकल चुका है। इससे पहले स्वास्थ्य विभाग ने अगस्त 2020 में सीरो सर्वे करवाया था। तब 3.6 प्रतिशत जनता कोरोना पॉजिटिव मिली थी। दूसरी बार सीरो सर्वे अक्तूबर 2020 में किया तब 7.5 प्रतिशत लोगों को कोरोना संक्रमण हुआ था। ये वे लोग है जिन्हें खुद नहीं पता चला कि कब उन्हें कोरोना हुआ और कब वे ठीक हो गए। वीरवार को 108 नए कोरोना केस सामने आए हैं। इस दिन सिरसा शहर में 19, डबवाली शहर में 4, ऐलनाबाद में 2, कालांवाली में 8, ओढां में 5, नाथूसरी चोपटा में 27, माधोसिंघाना में 18, रानियां में 9, चौपटा में 11 व बडागुढा में 5 नये कोरोना केस आए हैं जबकि इनके चार गुणा यानि की 466 व्यक्तियों को ठीक होने उपरांत डिस्चार्ज किया गया है। जिला में इस समय एक्टिव 1165 केसों में 142 का सरकारी व निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है जबकि 763 संक्रमित होमआइसोलेट हैं।
विज्ञापन

सिरसा में वीरवार को कोरोना से आठ लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में चार महिला व चार पुरुष है। इसमें 61 वर्षीय महिला निवासी प्रेमनगर निवासी महिला, 70 वर्षीय महिला निवासी कालांवाली, 61 वर्षीय महिला मलिकपुरा, 54 वर्षीय महिला रंगडी खेड़ा, 35 वर्षीय युवक फग्गू, 82 वर्षीय बुजुर्ग निवासी अनाज मंडी सिरसा, 22 वर्षीय युवक निवासी इंद्रपुरी मोहल्ला, 64 वर्षीय पुरुष निवासी घोड़ावाली की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में कोरोना रिकवरी रेट 94 से ऊपर चला गया है। हालांकि संक्रमण से बचने के लिए लोग सामाजिक दूरी व मास्क का प्रयोग करके नियमों का पालन करते रहे। -प्रदीप कुमार, डीसी, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed