{"_id":"68c84c5a0576cb55b70edcfe","slug":"seema-and-arzoo-came-first-in-poem-recitation-and-poonam-won-in-slogan-writing-sirsa-news-c-128-1-slko1008-144302-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: कविता पाठ में सीमा और आरजू प्रथम स्लोगन लेखन में पूनम ने बाजी मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: कविता पाठ में सीमा और आरजू प्रथम स्लोगन लेखन में पूनम ने बाजी मारी
विज्ञापन
चोपटा। हिंदी दिवस पर कार्यक्रम में भाग लेते हुए स्कूल स्टाफ के सदस्य। संवाद
चोपटा। चौधरी कुरड़ाराम मेमोरियल पीजी गर्ल्स कॉलेज जमाल में हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को विभिन्न प्रतियोगिताएं कराई गईं। कविता पाठ प्रतियोगिता में सीमा व आरजू ने संयुक्त रूप से प्रथम, नीलम ने द्वितीय स्थान और सिमरन व ज्योति ने तृतीय स्थान पाया। स्लोगन लेखन में पूनम प्रथम, सुदेश द्वितीय और भावना तृतीय रही। निबंध लेखन में प्रियंका प्रथम, संजना द्वितीय और ललिता तृतीय रही।
महाविद्यालय संचालक राजेश कुमार, निदेशक वेदप्रकाश गुप्ता, प्राचार्य डॉ. दलजीत सिंह, अजय कुमार, डॉ जसवीर जाखड़ सहित प्राध्यापकों ने छात्राओं को हिंदी दिवस की शुभकामनाएं दीं। महाविद्यालय निदेशक वेदप्रकाश गुप्ता ने छात्राओं को हिंदी भाषा की महत्ता से अवगत करवाया।
य प्राचार्य डॉ. दलजीत सिंह ने कहा कि देश को एकता और अखंडता के सूत्र में पिरोने में हिंदी भाषा का अमूल्य योगदान रहा है। हिंदी भाषा को बढ़ावा देने के लिए हम सभी को मिलकर प्रयास करने चाहिए। कार्यक्रम में कविता पाठ, स्लोगन एवं निबंध लेखन आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। छात्राओं ने विभिन्न गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया। निर्णायक मंडल की भूमिका प्राध्यापिका सुनीता, लक्ष्मी, कविता व अजय कुमार द्वारा निभाई गई।इस दौरान गतिविधियों में भागीदारी करने वाली छात्राओं को महाविद्यालय प्राचार्य द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर रजनी, सोनिया, कविता, सुशीला हुड्डा, कृष्णा आदि उपस्थित रहे।