फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Seedielu the magnification of three non-medical seats in colleges

सीडीएलयू ने बढ़ाई तीन कॉलेजों में नॉन मेडिकल की सीटें

Sun, 25 May 2014 11:36 PM IST
sirsa
sirsa Updated Sun, 25 May 2014 11:36 PM IST
विज्ञापन

 सीडीएलयू ने तीन कॉलेजों की नॉन मेडिकल की सीटें बढ़ाने पर पुख्ता मुहर लगा दी है। इससे पूर्व प्रोविजनल मान्यदा दी गई थी। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय की ईसी की बैठक में इस लंबित फैसले को मंजूरी दे दी गई है। कॉलेजों की मांग पर यूनिवर्सिटी प्रशासन ने गंभीरता दिखाते हुए लगभग 250 सीटें बढ़ाने का फैसला लिया है।

विज्ञापन


 गत 21 मई की ईसी की बैठक में यह मंजूरी दी गई है। सीडीएलयू द्वारा अब जेसीडी विद्यापीठ के डिग्री कॉलेज, एमएम कॉलेज फतेहाबाद और सीएमके महिला कॉलेज में बीएससी नॉन मेडिकल की सीटें बढ़ाई गई हैं। विद्यार्थियों की रुचि को लेकर कॉलेजों ने यूनिवर्सिटी से सीटें बढ़ाने का आग्रह वर्ष 2013-14 के शिक्षा सत्र में किया था।
विज्ञापन


 उस वक्त उक्त कॉलेजों को अस्थायी रूप से सीटें बढ़ाने की मंजूरी दी गई थी लेकिन अब गत 21 मई सीडीएलयू में हुई ईसी की बैठक में इन कॉलेजों में नॉन मेडिकल की सीटें स्थायी तौर पर बढ़ाने का फैसला लिया गया। बारहवीं कक्षा के बाद नॉन मेडिकल में बीएससी नॉन मेडिकल से करने वाले विद्यार्थियों के लिए यह खबर राहत भरी होगी क्योंकि अब उन्हें दाखिले के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 जन नायक चौधरी देवीलाल मेमोरियल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जयप्रकाश ने बताया कि अब उनके कॉलेज में 60 से बढ़ाकर 160 सीटें बीएससी नॉन मेडिकल प्रथम वर्ष की कर दी गई है। 80-80 सीटों की दो यूनिट बनाई गई हैं, जिन्हें यूनिवर्सिटी प्रशासन द्वारा मंजूरी दी गई है। इससे पहले उनके कॉलेज में 60 सीटें थी लेकिन गत शिक्षा सत्र में 160 सीटों के लिए प्रोविजनल परमिशन थी लेकिन अब परमानेंट परमिशन हो गई है।

फतेहाबाद के एमएम कॉलेज को बीएससी नॉन मेडिकल प्रथम वर्ष में 80 सीटों की एक नई यूनिट के लिए मान्यता मिली है। इसी प्रकार सीएमके महिला कॉलेज में बीएससी नॉन मेडिकल प्रथम वर्ष की 40 सीटें व बीएससी (कंप्यूटर) प्रथम वर्ष की 30 सीटें बढ़ाई गई हैं।

 इससे पूर्व उक्त कॉलेजों को एक वर्ष के लिए प्रोविजनल मान्यता दी गई थी लेकिन अब इन सीटों के लिए स्थायी तौर पर मान्यता की मुहर लगा दी गई है। हालांकि मान्यता प्रदान करने के लिए एक कमेटी का गठन किया गया है, जो संबंधित कॉलेजों का निरीक्षण कर रिपोर्ट देगी, जिसके आधार पर बढ़ाई गई सीटों को अंतिम रूप से मान्यता दी जा सकेगी।

कॉलेज                            पहले सीटें            अब सीटें        बढ़ाई गई सीटें
जेसीडी कॉलेज                    60                        160            100
एमएम कॉलेज                    60                        140                80

सीएमके महिला कॉलेज        120                    190                    70

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed