{"_id":"624746d61720bc61a5041bd1","slug":"second-woman-accused-in-cheating-case-arrested-rs-85-thousand-recovered-sirsa-news-hsr6280742139","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठगी मामले में आरोपी दूसरी महिला गिरफ्तार, 85 हजार रुपये बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठगी मामले में आरोपी दूसरी महिला गिरफ्तार, 85 हजार रुपये बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसा। रानियां में नोट दोगुना करने का झांसा देकर 10 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी एक अन्य महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पहले से गिरफ्तार महिला को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। दोनों पकड़ी गई महिला आरोपियों से पुलिस ने 85 हजार रुपये भी बरामद कर लिए हैं। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है।
रानियां पुलिस ने 10 लाख रुपये की ठगी मामले में आरोपी महिला जसविंद्र कौर को गिरफ्तार कर दिया। उससे 50 हजार रुपये बरामद किए हैं। दूसरी ओर इससे पहले पुलिस ने आरोपी महिला संतोष को काबू किया था। पूछताछ के आधार पर संतोष से भी पुलिस ने 35 हजार रुपये बरामद किए। संतोष को न्यायालय में पेेश कर जेल भेज दिया जबकि जसविंद्र को शनिवार को पेश किया जाएगा।
ये है पूरा मामला
रानियां में 10 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया। पुलिस को दी शिकायत में पंजाब के पटियाला के गांव दूधड़ थाना टिकाला निवासी रूपेंद्र ने बताया था कि जसविंद्र कौर ने अपने साथियों के साथ मिलकर ठगी की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। नोट दोगुना करने का झांसा देकर ठगी की गई। अब पुलिस इस मामले में अन्य आरोपियों की भी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
इस मामले में दूसरी आरोपी महिला जसविंद्र कौर को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि पहले से गिरफ्तार की गई अन्य आरोपी संतोष को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। दोनों आरोपियों से अभी तक 85 हजार रुपये बरामद कर लिए हैं। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
-विक्रम सिंह, थाना प्रभारी, रानियां।