{"_id":"06198e9010f29cba4095461607671483","slug":"second-sanskrit-univercity-in-mundri-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैथ्ाल के गांव मुंदडी में खुलेगा देश का दूसरा संस्कृत विवि : कृष्ण पंवार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैथ्ाल के गांव मुंदडी में खुलेगा देश का दूसरा संस्कृत विवि : कृष्ण पंवार
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2015 01:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर मंगलवार को डबवली मार्ग स्थित एक पैलेस में संत शिरोमणी गुरु रविदासजी मिशन मंडल चत्तरगढ़ पट्टी के सौजन्य से महासंत समागम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
जिसमें प्रदेश के परिवहन एवं आवास मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। समागम में संत निरंजन दास जी डेरा सचखंड बल्लां जालंधर भी मौजूद थे।
विज्ञापन
इस अवसर पर परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने महर्षि वाल्मीकि जयंती की बधाई देते हुए कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने कैथल जिले के गांव मुंदड़ी में भगवान राम के पुत्र लव और कुश को शिक्षा दी थी।
विज्ञापन
इसी गांव में प्रदेश सरकार द्वारा महर्षि वाल्मीकि के नाम पर देश का दूसरा संस्कृत विश्वविद्यालय बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश का पहला संस्कृत विश्वविद्यालय बनारस में है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने संत कबीर दास, महर्षि वाल्मीकि, गुरु रविदास जी की जयंती सरकारी तौर पर मनाने का निर्णय लिया है और इनके नाम पर ही खिलाड़ियों को अवार्ड भी दिए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि को किसी समाज विशेष से जोड़ कर नहीं देखा जाना चाहिए क्योंकि वे एक महान ऋषि थे और उनके द्वारा रचित रामायण में भगवान राम के निर्मल एवं कल्याणकारी चरित्र का वर्णन किया गया है।
संत रविदास ने किया सामाजिक बुराइयों को दूर
उन्होंने कहा कि समाज में फैली बुराइयों और कुरीतियों को दूर करने व आमजन के कल्याण के लिए ऐसे अनेक महान ऋषियों व संतो ने समय-समय पर अवतार लिया है। संत रविदास भी ऐसे ही महान संत थे जिन्होंने अपनी रचनाओं के माध्यम से समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
उन्होंने कहा कि आज से लगभग आठवीं शताब्दी पूर्व जब भारतीय समाज अनेक बुराइयों से ग्रस्त था उस समय रविदास जैसे समाज सुधारक संत इस धरती पर आए। संत रविदास अनुसूचित जाति व समुदायों के उत्थान के प्रति हमेशा अग्रणी रहे।
संतों के नाम पर दिए जाएंगे खिलाड़ियों को अवार्ड
उन्होंने कहा कि किसी भी समाज की प्रगति का आधार उस समाज के लोगों के शैक्षणिक स्तर, समाज में उसकी पहचान और सत्ता में भागीदारी से की जा सकती है।
उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि महर्षि वाल्मीकि और संत रविदास के दिखाए रास्ते पर चलते हुए आज अनुसूचित जाति से संबंधित लोगों ने समाज में एक अलग पहचान बनाई है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री द्वारा किए गए कल्याणकारी निर्णयों की बदौलत भी आज हमारे समाज के लोगों का शैक्षणिक एवं आर्थिक स्तर पहले से अधिक मजबूत हुआ है।
परिवहन मंत्री ने संत शिरोमणी गुरु रविदास जी मिशन मंडल को लाइब्रेरी के लिए पांच लाख रुपये की राशि निजी कोष से देने की घोषणा की। इस अवसर पर तथा समागम के विशिष्ट अतिथि जिला भाजपा अध्यक्ष अमीरचंद मेहता व युवा भाजपा नेता मनीश सिंगला थे।