फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Second Sanskrit Univercity in Mundri

कैथ्ाल के गांव मुंदडी में खुलेगा देश का दूसरा संस्कृत विवि : कृष्ण पंवार

Wed, 28 Oct 2015 01:37 AM IST
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो Updated Wed, 28 Oct 2015 01:37 AM IST
विज्ञापन
Second Sanskrit Univercity in Mundri

महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर मंगलवार को डबवली मार्ग स्थित एक पैलेस में संत शिरोमणी गुरु रविदासजी मिशन मंडल चत्तरगढ़ पट्टी के सौजन्य से महासंत समागम का आयोजन किया गया।

विज्ञापन


जिसमें प्रदेश के परिवहन एवं आवास मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। समागम में संत निरंजन दास जी डेरा सचखंड बल्लां जालंधर भी मौजूद थे।
विज्ञापन


इस अवसर पर परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने महर्षि वाल्मीकि जयंती की बधाई देते हुए कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने कैथल जिले के गांव मुंदड़ी में भगवान राम के पुत्र लव और कुश को शिक्षा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी गांव में प्रदेश सरकार द्वारा महर्षि वाल्मीकि के नाम पर देश का दूसरा संस्कृत विश्वविद्यालय बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश का पहला संस्कृत विश्वविद्यालय बनारस में है।

उन्होंने कहा कि  प्रदेश सरकार ने संत कबीर दास, महर्षि वाल्मीकि, गुरु रविदास जी की जयंती सरकारी तौर पर मनाने का निर्णय लिया है और इनके नाम पर ही खिलाड़ियों को अवार्ड भी दिए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि को किसी समाज विशेष से जोड़ कर नहीं देखा जाना चाहिए क्योंकि वे एक महान ऋषि थे और उनके द्वारा रचित रामायण में भगवान राम के निर्मल एवं कल्याणकारी चरित्र का वर्णन किया गया है।

संत रविदास ने किया सामाजिक बुराइयों को दूर
उन्होंने कहा कि समाज में फैली बुराइयों और कुरीतियों को दूर करने व आमजन के कल्याण के लिए ऐसे अनेक महान ऋषियों व संतो ने समय-समय पर अवतार लिया है। संत रविदास भी ऐसे ही महान संत थे जिन्होंने अपनी रचनाओं के माध्यम से समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

उन्होंने कहा कि आज से लगभग आठवीं शताब्दी पूर्व जब भारतीय समाज अनेक बुराइयों से ग्रस्त था उस समय रविदास जैसे समाज सुधारक संत इस धरती पर आए। संत रविदास अनुसूचित जाति व समुदायों के उत्थान के प्रति हमेशा अग्रणी रहे।

संतों के नाम पर दिए जाएंगे खिलाड़ियों को अवार्ड
उन्होंने कहा कि किसी भी समाज की प्रगति का आधार उस समाज के लोगों के शैक्षणिक स्तर, समाज में उसकी पहचान और सत्ता में भागीदारी से की जा सकती है।

उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि महर्षि वाल्मीकि और संत रविदास के दिखाए रास्ते पर चलते हुए आज अनुसूचित जाति से संबंधित लोगों ने समाज में एक अलग पहचान बनाई है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री  द्वारा किए गए कल्याणकारी निर्णयों की बदौलत भी आज हमारे समाज के लोगों का शैक्षणिक एवं आर्थिक स्तर पहले से अधिक मजबूत हुआ है।


परिवहन मंत्री ने संत शिरोमणी गुरु रविदास जी मिशन मंडल को लाइब्रेरी के लिए पांच लाख रुपये की राशि  निजी कोष से देने की घोषणा की।  इस अवसर पर  तथा समागम के विशिष्ट अतिथि जिला भाजपा अध्यक्ष  अमीरचंद मेहता व युवा भाजपा नेता मनीश सिंगला थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed