फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   science kyari

जिले के 128 सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में बनेगी विज्ञान क्यारी

Thu, 02 Jan 2020 10:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
science kyari
सरकारी स्कूलों में पर्यावरण को स्वच्छ रखने के साथ साथ अब विद्यार्थी स्कूलों में औषधीय पौधे लगाएंगे। जिससे बच्चों को औषधीय पौधों की जानकारी व गुण का पता चल सके। जिले के 128 सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में विज्ञान क्यारी बनाई जाएगी, जिसमें छठी से दसवीं तक के बच्चे औषधीय पौधे लगाएंगे। अध्यापकों की देख रेख में इन पौधों की देखभाल की जाएगी। साथ ही बच्चों को इन औषधीय पौधों के गुण भी बताए जाएंगे। प्राचीन काल से भारत में औषधीय पौधों का बहुत महत्व रहा है। हमारे वेदों में औषधीय पौधों के गुणों पर विस्तार से लिखा हुआ है। औषधीय गुणों से भरपूर यह पौधे कई दवाइयों से राहत दिलाते हैं वहीं पर्यावरण को भी साफ सुथरा रखते हैं।
विज्ञापन

समग्र शिक्षा विभाग की तरफ से जिले के सभी सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में विज्ञान क्यारी का निर्माण करवाया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक स्कूल को 2 हजार रुपये की राशि दी जाएगी। ताकि वह स्कूूल में विज्ञान क्यारी का निर्माण कर उसमें औषधीय पौधे लगा सकें। विज्ञान क्यारी में औषधीय पौधे छठीं से नौवीं कक्षा के विद्यार्थी ही लगाएंगे, प्रत्येक पौधे पर विद्यार्थी का नाम व पौधे की किस्म लिखी जाएगी। पौधों की देखभाल सप्ताह के प्रत्येक शनिवार को वही विद्यार्थी करेंगे जिन्होंने वह पौधे लगाएं हैं। यह बजट स्कूल के प्रिंसिपल को दिया जाएगा। विज्ञान क्यारी का निर्माण स्कूल प्राचार्य की देखरेख में किया जाएगा।
विज्ञापन

विद्यार्थियों को बताएंगे पौधों के औषधीय गुण
समग्र शिक्षा विभाग जिले के सभी सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में विज्ञान क्यारी का निर्माण करवाएगा। जिसमें औषधीय पौधे लगाएं जाएंगे। स्कूल स्टॉफ सदस्यों द्वारा विद्यार्थियों को इन औषधीय पौधों की जानकारी दी जाएगी। जिसमें बच्चों को औषधीय पौधों के गुणों के बारे में अवगत करवाया जाएगा। अध्यापकों द्वारा विद्यार्थियों को मौसम में आए हल्के बदलावों के कारण आने वाली बीमारियों से बचाने के लिए पौधों को औषधि के रूप में प्रयोग करना बताया जाएगा। साथ ही विभिन्न किस्मों के पौधों को नस्ल व गुणों से अवगत करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में विज्ञान क्यारी का निर्माण करवाया जाएगा। पौधे लगाने से एक तो पर्यावरण साफ रहेगा साथ ही बच्चों को औषधीय पौधों की गुणवत्ता के बारे में पता चलेगा।
-गोपाल कृष्ण शुक्ला, सहायक प्रयोजना अधिकारी, समग्र शिक्षा विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed