फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   school bus accident, 12 children injured, school bus, sirsa

स्कूल वैन पलटी, 12 बच्चे घायल

Tue, 20 Sep 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो_अमर उजाला_सिरसा
ब्यूरो_अमर उजाला_सिरसा Updated Tue, 20 Sep 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
school bus accident, 12 children injured, school bus, sirsa
दुर्घटना - फोटो : Demo
गांव अरनियांवाली के स्वामी विवेकानंद स्कूल की वैन गांव रूपावास व निर्बाण के बीच पलट गई। हादसे में घायल 12 बच्चों को उपचार के लिए सिरसा के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक गांव अरनियांवाली के स्वामी विवेकानंद स्कूल की एक वैन बरासरी, रायपुर, रूपावास व निर्बाण से स्कूली बच्चे लेकर आती है। सुबह करीब आठ बजे जब बस रूपावास से निर्बाण के लिए चली तो रास्ते में वैन के आगे अचानक एक बाइक आ गई  जिसे बचाने के चक्कर में वैन अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पलट गई। वैन में करीब 30 बच्चे सवार थे, जिनमें से करीब 12 बच्चों को हलकी चोटें आई। राहगीरों ने बच्चों को बस से निकाला व तुरंत स्कूल की प्रबंधक कमेटी को इसकी सूचना दी। 
विज्ञापन


इस संबंध में स्कूल के प्रबंधक रामकृष्ण खोथ ने बताया कि बस पलटी नहीं, बल्कि थोड़ी टेढ़ी हो गई थी। जिसकी वजह से बच्चे घबरा गए व कुछ बच्चों के हाथ और पैर का मांस फट गया, जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए सिरसा के अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद बच्चों को घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed