{"_id":"6a57c858142cdc5c540cc3aa","slug":"scholars-honored-sirsa-news-c-128-1-sir1004-161544-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: खारियां में 76 मेधावी छात्र सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: खारियां में 76 मेधावी छात्र सम्मानित
Wed, 15 Jul 2026 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 15 Jul 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
प्रतिभावान बच्चों को सम्मानित करते विधायक।
फोटो 23
संवाद न्यूज एजेंसी
रानियां। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम एजुकेशन ट्रस्ट खारियां ने मंगलवार को राजकीय कन्या उच्च विद्यालय खारियां में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया। इसमें शैक्षणिक सत्र 2025-26 के 76 मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
रानियां के विधायक अर्जुन चौटाला मुख्य अतिथि रहे और ट्रस्ट को पांच लाख रुपये सहायता की घोषणा की। कक्षा 12वीं में 97.2 फीसदी अंक वाली पल्लवी और 10वीं में 94.8 फीसदी अंक वाली रचना को स्मृति चिह्न व 3100-3100 रुपये दिए गए। आदित्य को आईआईटी (बीएचयू) वाराणसी में कंप्यूटर साइंस में प्रवेश पर भी सम्मान मिला।
पिछले एक वर्ष में सरकारी सेवाओं में चयनित दस युवाओं को सम्मानित किया गया। विधायक अर्जुन चौटाला ने विद्यार्थियों को बधाई दी, कल्पना चावला से प्रेरणा लेने को कहा। ट्रस्ट के प्रधान भाल सिंह भाटीवाल ने अतिथियों का स्वागत किया।