{"_id":"68bdc1f5594a1897d70be630","slug":"scenes-will-be-shown-on-led-in-the-background-artists-will-present-ramleela-on-stage-sirsa-news-c-128-1-sir1002-143848-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: पीछे एलईडी पर चलेंगे दृश्य, मंच पर कलाकार देंगे रामलीला की प्रस्तुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: पीछे एलईडी पर चलेंगे दृश्य, मंच पर कलाकार देंगे रामलीला की प्रस्तुति
विज्ञापन
सिरसा।रामा क्लब की ओर से आयोजित होने वाली रामलीला की रिहर्सल करते हुए कलाकार।
सिरसा। शहर के विभिन्न क्लबों और सामाजिक समितियों की ओर से आयोजित होने वाली रामलीला के मंचन की तैयारियां जोरों पर हैं। कलाकार प्रतिदिन रिहर्सल करने के लिए इकट्ठा हो रहे हैं। रामलीला की रिहर्सल में प्रशिक्षित और नए दोनों तरह के कलाकार भाग ले रहे हैं। क्लब की ओर से हर साल कलाकारों के पीछे बड़ा पर्दा लगाकर दृश्य बनाया जाता रहा है, लेकिन इस बार बड़ी एलईडी लगाकर दृश्य बनाया जाएगा।
इसके अनुसार, एलईडी पर दृश्य चलेंगे और मंच पर कलाकार प्रस्तुति देंगे। इस बार रामा क्लब की ओर से आयोजित की जाने वाली रामलीला का निर्देशन गुलशन गाबा व विजय ऐलावादी कर रहे हैं। शहर के जनता भवन रोड नेहरू पार्क में रामा क्लब की ओर से हर साल रामलीला का आयोजन किया जाता है।
क्लब की ओर से 23 सितंबर को रामलीला का मंचन शुरू किया किया जाएगा। वहीं दो अक्तूबर को दशहरे के पर्व के बाद समापन किया जाएगा। क्लब के सदस्य प्रतिदिन रिहर्सल पर आ रहे है। क्लब में पिछले 10 से 12 साल से जो कलाकार अभिनय कर रहे हैं, वही कलाकार प्रतिदिन रिहर्सल करने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
अभ्यास करना जरूरी
रामा क्लब में 12 साल से अभिनय कर रहे कलाकारों का कहना है कि नियमित रिहर्सल से संवादों की पकड़ और हाव-भाव में निखार आता है। एक कलाकार ने बताया कि हम रोजाना संवाद और झलकियों का दोबारा अभ्यास कर रहे हैं ताकि दर्शकों को सजीव अनुभव मिल सके। बच्चों और नौजवान कलाकारों को विशेष मार्गदर्शन दिया जा रहा है ताकि कठिन दृश्यों का भरोसेमंद अभिनय किया जा सके। गीत-संगीत और लोकनृत्य के हिस्सों का भी अलग से अभ्यास करवाया जा रहा है।
संवाद को ओर अच्छे करने का प्रयास
क्लब के प्रधान अश्वनी बठला ने बताया कि इस बार रामलीला के संवाद को ओर अच्छे से करने की योजना है। इस बार दशरथ को राम, लक्ष्मण, भरत व शत्रुघन के साथ खेलने का दृश्य भी दिखाया जाएगा। इसे अच्छा करने का प्रयास कलाकारों की ओर से किया जा रहा है। इसके बाद केवट के सीन को पिछले साल की तुलना में और अधिक अच्छे से करना का प्रयास कलाकार कर रहे हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
ये कलाकार निभाते हैं किरदार
- श्रीराम : ऋषभ गाबा
- सीता : सिया गाबा
- लक्ष्मण : गौरव मेहता
- हनुमान : शुभम खुंगर
- रावण : अमित मिढ़ा
- निर्देशक : गुलशन गाबा व विजय ऐलावादी
-- -- -- -- -- -- -- -- --
शहर के जनता भवन रोड पर स्थित नेहरू पार्क में हर साल रामा क्लब की ओर से रामलीला का मंचन किया जाता है। इस साल भी 23 सितंबर से रामलीला का मंचन शुरू कर दिया जाएगा। सभी कलाकार प्रतिदिन रिहर्सल के लिए पहुंच रहे हैं। - गुलशन वधवा, महासचिव, रामा क्लब, सिरसा।