Hindi News
›
Haryana
›
Sirsa News
›
Savita Poonia's father said: The team performed well only when it reached this stage
{"_id":"610acead8ebc3ec35c518dd4","slug":"savita-poonia-s-father-said-the-team-performed-well-only-when-it-reached-this-stage-sirsa-news-hsr6080511199","type":"story","status":"publish","title_hn":"सविता पूनिया के पिता बोले : टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया तभी इस मुकाम पर पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सविता पूनिया के पिता बोले : टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया तभी इस मुकाम पर पहुंची
हॉकी मैच देखते सविता पूनिया के परिवार के सदस्य।
- फोटो : Sirsa
Link Copied
सिरसा। टोक्यो ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम के सेमीफाइनल मैच शुरू होने से पहले सिरसा के शहीद भगत सिंह स्टेडियम के हॉकी मैदान में खिलाड़ियों ने नाचकर खुशी जाहिर की। जैसे जैसे मैच का समय नजदीक आ रहा था वैसे ही सविता पूनिया के परिवार वाले मैच देखने को उत्सुक हो रहे थे। मैच शुरू होते ही सविता का पूरा परिवार टीवी के आगे जमकर बैठ गया। हालांकि भारतीय टीम 2.1 के स्कोर के साथ अर्जेंटीना की टीम से हार गई। फिर भी इससे परिवार वालों में निराशा नहीं थी। मैच के बाद सविता के पिता महेंद्र पूनिया ने कहा कि खेलों में हार और जीत चलती रहती है। खिलाड़ी को खेल भावना के साथ खेलना चाहिए। हमारी टीम अच्छा खेली तभी वह सेमीफाइनल मैच खेल पाई। सविता के पिता ने भावुक होकर कहा कि हार के बाद मायूसी तो होती है लेकिन भारतीय टीम ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। अर्जेँटीना टीम के खिलाफ 2,1 स्कोर हमारी टीम ने निकाला है। जब टीम ब्रांज मेडल के लिए खेलेगी तो हमारी टीम कामयाब होगी और भारत की झोली में मेडल डालेगी। महेंद्र पूनिया ने कहा कि बेटी सविता पूनिया को भारतीय टीम के लिए ग्रेट वॉल ऑफ इंडिया का टाइटल देने से खुशी नहीं है। उन्हें खुशी इस बात से है कि भारतीय टीम के पास यह ऐसी खिलाड़ी है जो समय समय पर अपना प्रदर्शन दिखाती रहेगी। उन्होंने कहा कि अभी उम्मीद बाकी है। आशा करते हैं कि भारतीय टीम मेडल जरूर लेकर आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।