फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Sampling process of Black fungus will starting

नागरिक अस्पताल में शुरू हुई ब्लैक फंगस की सैंपलिंग प्रक्रिया, एक घंटे में मिल रही रिपोर्ट

Fri, 04 Jun 2021 11:16 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
Sampling process of Black fungus will starting
नागरिक अस्पताल में अब ब्लैक फंगस के मरीजों की सैंपलिंग प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। मरीजों के सैंपलों की जांच नागरिक अस्पताल की लैब में ही की जा रही है और एक घंटे पश्चात मरीजों को रिपोर्ट उपलब्ध करवाई जा रही है। मरीज में ब्लैक फंगस के लक्षण मिलते हैं तो उसका एंडोस्कोपी कर मास का टुकड़ा लिया जाता है और जांच के लिए भेज दिया जाता है। इसके लिए विभाग की ओर से 15 दिन पहले मुख्यालय से डिमांड की गई थी जिसके पश्चात अब उपकरण पूरे होने के बाद प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बीते दिन दो सैंपल लिए गए थे लेकिन कोई भी मरीज ब्लैक फंगस से संक्रमित नहीं पाया।
विज्ञापन

वहीं शुक्रवार को जिला में 318 कोरोना मरीजों ने कोरोना को मात दी है और 62 मरीज नए संक्रमित पाए गए हैं। वहीं छह मरीजों की कोरोना संक्रमण से मौत हो चुकी है। अब जिला का रिकवरी रेट 95.31 फीसदी है लेकिन मृत्यु दर 1.51 फीसदी पर ही अटकी हुई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब तक 372895 व्यक्तियों के सैंपल लिए जा चुके हैं। इनमें से कुल 28546 कोरोना संक्रमण के मामले आ चुके हैं जिनमें से 27210 मरीज ठीक चुके हैं। जिला में इस समय 903 व्यक्ति कोरोना संक्रमित हैं। इनमें से 139 मरीज अस्पतालों में दाखिल है। 74 मरीज सरकारी और 65 मरीज निजी अस्पतालों में दाखिल है। इनमें से 13 मरीजों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। जिले में अब तक 674 मरीज होम आइसोलेट है। जिले में अब तक 433 मरीजों की कोरोना के कारण मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित छह मरीजों की हुई मौत : शुक्रवार को जिले में कोरोना संक्रमण से छह मरीजों की मौत हो गई। इनमें लक्कड़ावाली का 40 वर्षीय व्यक्ति, मंगाला का 66 वर्षीय व्यक्ति, सुचान ढाणी का 70 वर्षीय बुजुर्ग, चोरमार का 27 वर्षीय युवक, गंगा का 69 वर्षीय व्यक्ति, माधोसिंघाना का 32 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना से मौत हो गई। शुक्रवार को 62 नए कोरोना संक्रमण के केस सामने आए हैं जिनमें सिरसा शहरी क्षेत्र में 15, डबवाली शहरी क्षेत्र में एक, ऐलनाबाद में 15 तथा कालांवाली में एक कोरोना संक्रमण के नए केस सामने आए हैं। इसके अलावा ओढां में नौ, नाथूसरी चोपटा में 11, माधोसिंघाना में एक, रानियां में 4, चौटाला में 4 तथा बड़ागुढ़ा में एक कोरोना संक्रमण के नए केस सामने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में ब्लैक फंगस के मरीजों की सैंपलिंग प्रक्रिया शुरू कर दी है। एक घंटे में मरीजों की रिपोर्ट आ रही है। आशंकित मरीजों के सैंपल लिए जा रहे हैं। अस्पताल में अभी कोई भी मरीज नहीं है। -डॉ. पंकज कुमार, ब्लैक फंगस वार्ड इंचार्ज, नागरिक अस्पताल, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed